एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया…
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने चैकिंग तलाशी अभियान चलाते हुए बिना मास्क लगाए बाजार मे निकलने वालों पुलिस ने नसीहत दी। पुलिस ने इस दौरान नगर के विभिन्न चौराहों एवं बाजारो मे चैकिंग अभियान चलाया।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न चौराहो एवं बाजारो मे पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग एवं मास्क चैकिंग की गई। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन मे एवं सीओ सिटी कुलदीप कुमार की मौजूदगी मे पुलिस ने नगर के शिव चौक,अस्पताल चौराहा,मिनाक्षी चौक,फक्करशाह चौक, प्रकाश चौक,सूजडू चूंगी आदि विभिन्न स्थानो पर वाहन चैकिंग की गई।
पुलिस ने चैकिंग के दौरान बिना मास्क लगाए बाजार मे घूमने वाले व्यक्तियो को जमकर हडकाया तथा मास्क लगाने की नसीहत दी। पुलिस ने इस दौरान कई वाहन चालको के ई-चालान भी काटे।
पुलिस द्वारा चलाए गए चैकिंग अभियान से वाहन चालकों खासतौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प गया। कई दुपहिया चालक चैकिंग देख इधर उधर गलियों से रफूचक्कर हो गए।
पिछले करीब एक महीना सात दिन बाद आज अनलॉक होने पर शहर मे चहल पहल व बाजारो मे रौनक देखने को मिली। पिछले कई दिनो से लॉकडाउन के कारण अपने घरो मे कैद व्यक्तियो ने आज लगभग पूरा दिन बाजार मे घूमकर खरीदारी की एवं इधर उधर के काम निपटाए।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के अनुपालन मे शहर कोतवाल योगेश शर्मा,इंस्पैक्टर सिविल लाईन उम्मेद कुमार,इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली अनिल कप्परवान सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारियो ने सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियो के निर्देश मे चैकिंग अभियान चलाया। गर्मी के बावजूद पुलिसकर्मी हर चौराहे एवं मुख्य मार्गो पर अलर्ट नजर आए।

