Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

साप्ताहिक अवकाश होने के कारण शहर में इक्का-दुक्का दुकानें ही खुली

मुजफ्फरनगर। मंगलवार के दिन साप्ताहिक अवकाश होने के कारण शहर में अधिकतर व्यावसायिक गतिविधियां बंद रहीं। जिन मार्गो पर जाम के हालात रहते थे

वहां इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दिए। शिव चौक, मीनाक्षी चौक व भगत सिंह रोड पर काफी कम आवाजाही रही। शहर के मुख्य मार्ग, भगत सिंह रोड, अंसारी रोड, मेरठ-रुड़की रोड, आर्य समाज रोड, सरकुलर रोड, घास मंडी रोड, कचहरी रोड, टाउनहाल रोड, कच्ची सड़क, परिक्रमा मार्ग, भोपा रोड व जानसठ रोड आदि मार्गो पर अधिकतर व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

इसके अलावा एसडी मार्केट, चौ. चरण सिंह मार्केट, अग्रवाल मार्केट, जिला मार्केट परिषद, लोहिया बाजार, दाल मंडी बाजार लगभग बंद रहे। इन स्थानों पर दोपहर बाद कुछ दुकानें जरूर खुलीं

लेकिन शाम को जल्दी बंद हो गई। बाजार बंद होने के चलते लोगों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी के लिए परेशानी हुई। मतदान के चलते वाहन भी कम ही चले, जिससे इधर-उधर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + three =