उत्तर प्रदेश

कांग्रेस प्रेसिडेंट खड़गे के बेटे Priyank Kharge को EC ने थमाया कारण बताओ नोटिस, PM मोदी को कहा था ‘नालायक’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे Priyank Kharge को चुनाव आयोग (EC) ने कारण बताओ नोटिस थमाया है। दरअसल, प्रियांक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। EC ने प्रियांक के बयान को ‘अपमानजनक’ और पहली नजर में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। आयोग ने कहा कि, उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर वह उचित कार्रवाई करेगा।

 गौरतलब है कि, 27 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘जहरीला सांप’ बताया था। खड़गे के बयान के 4 दिन बाद उनके बेटे और कांग्रेस विधायक Priyank Kharge ने पीएम मोदी को ‘नालायक’ कहा है।

कांग्रेस पार्टी ने दावा किया कि, ऐसी टिप्पणी उन्होंने (प्रियांक) कभी नहीं की। आपको बता दें, प्रियांक खड़गे कलबुर्गी जिले के चित्तपुर सीट से चुनाव मैदान में हैं। कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव होना है। मतगणना 13 मई को होगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 15 =