खबरें अब तक...

समाचार

मेधावियों को किया सम्मानित7 15 |
खतौली। उपाध्याय समाज यज्ञ समिति की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के बिना कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता है। इसलिए समाज के लोगों को अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। इस मौके पर उपाध्याय दर्पण पत्रिका विमोचन किया गया।
राजेश फार्म में आयोजित सम्मान समारोह में समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए अतिथियों ने कहा कि आज समाज की युवा पीढ़ी भटक रही है, जिनको संभालने की जरूरत है। समाज में फैली कुरीतियों को भी हम सबको मिलकर दूर करना होगा। इसके लिए समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा। समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, मध्यप्रदेश के इंजीनियर राकेश उपाध्याय, उपाध्याय समाज के राष्ट्रीय महामंत्री तेजपाल सिंह उपाध्याय, डा. दिनेश उपाध्याय, डा. किरण सिंह शिक्षाविद्, राजकुमार चैहान, चमन सिंह उपाध्याय, कमल प्रकाश डीएसपी दिल्ली, पीसीएस जे भावना, बॉडी बिल्डर मोहित उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में प्रांतीय अध्यक्ष नवीन प्रधान एडवोकेट, उपाध्यक्ष ऋषिपाल उपाध्याय, रामपाल उपाध्याय, सतपाल उपाध्याय आदि शामिल रहे।

 

 

भैसा बोगी की टक्कर से किसान की मौत1 13 |
ककरौली। भैसा बोगी की टक्कर से किसान की मौत हो गयी। इस दुखद हादसे से परिजनों में ग्रामीणों में शोक छा गया।
जानकारी के अनुसार ककरौली थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव ढासरी निवासी करीब 67 वर्षीय रमेश आज सुबह अपने खेतों में ट्यूबवैल पर पानी चलाने के लिए गया हुआ था। बताया जाता है कि खेतों में पानी चलाने के पश्चात जब वह अपने घर वापस लौट रहा था कि रास्ते में नहर के पुल के समीप भैसा बुग्गी की चपेट में आ जाने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरन्त ही ग्रामीणों की मदद से उपचार हेतु जानसठ स्थित सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक रमेश औद्योगिक विभाग दिल्ली में सेवारत्त थे तथा वर्ष 2011 में उनका रिटायरमेंट हुआ था। परिजनों के कहने पर पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मृतक के दो पुत्र व चार पुत्रीयां है।

 

घर मे ंरखे जहरीले पदार्थ का किया सेवन
जानसठ। अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड गयी। महिला के परिजनों ने उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भिजवाया।
जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला कोटला निवासी सोनिया नामक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड गयी। महिला के परिजनों ने उसे आनन फानन में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

ग्राम बडसू में लगाई जन चैपालDsc 0038 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणपरक योजनाआंे के द्वारा आम जनमानस को मिलने वाली सुविधाओं व जनसस्याओं के निस्तारण को लेकर बहुत गम्भीर है। जिलाधिकारी गांव गांव जाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुन उनका निस्तारण करा रही है साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार की चल रही लोक कल्याणकारी योजनाआंे से ग्रामवासियों को आच्छादित भी कर रही है। इसी कडी में आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने खतौली ब्लाॅक के ग्राम बडसू में जन चैपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना और सम्बन्धित अधिकारी को निस्तारण किये जाने के निर्देश भी दिये। आज बडसू के प्राथमिक विधालय में विभिन्न विभागों द्वारा कैम्प भी लगाये गये। जिसमें पात्रों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से फार्म भी भरवाये गये। जिसमे आयुष्मान योजना, पेशन, कन्या सुमंगला योजना आदि। जिलाधिकारी ने परिवार रजिस्टर, सम्पत्ति रजिस्टर का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी व उसके लाभ दिये जाने के लिए इस कार्यक्रम का आयेाजन किया गया है ताकि ग्रामवासियेां को भी कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी मिल सके और वे इसका लाभ ले सके। उन्होने कहा कि गंाव गांव जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उनहोने ग्रामवासियों को आयुष्मान योजना, राशन कार्ड, पेशन, सामूहिक विवाह हेतु पजीकरण करोन के बारे में जानकारी दी। उनहोने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर व आसपास में सफाई रखे सभी इसमे सहयेाग करे। प्लास्टिक व पाॅलिथीन का प्रयोग न करे। उन्होने बताया कि आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये कैम्प में महिलाओ, किशोरियों व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। सभी अपना अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करा ले। उन्होने श्रमविभाग की योजनाओं, स्वच्छता ही सेवा अभियान, जलशक्ति अभियान, संचारी रेाग आदि अभियानों के सम्बन्ध में जानकारी दी।
इसके पश्चात जिलाघिकारी ने आयोडीन दिवस पर फीता काटकर आयोडिन से होने वाली बीमारियेां व उसकी रोकथाम के लिए जागरूकता रैली को भी रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, सीएमओ पीएस मिश्रा, एसडीएम अजय अम्बष्ट, सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी, ग्राम प्रधान व ग्रामवासी उपस्थित थे।

सडक हादसो में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार सरवट निवासी अजिम पुत्र नईम बाईक द्वारा सरवट रोड पर किसी काम से जा रहा था कि सरवट फाटक के समीप वह डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। भोपा के गंाव रहमतनगर निवासी योगेन्द्र पुत्र रामवीर भोपा रोड पर सडक हादसे मे घायल हो गया। घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती करवाया तथा उसके परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया। मंसूरपुर के गंाव जीवना निवासी जगदीश पुत्र रिषीपाल स्कूटी से मिल मन्सूरपुर जाते वक्त सरिये से लदी टैªक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

हादसे में मौत
मंसूरपुर। सडक हादसे मे ई-रिक्शा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार थाना रतनपुरी क्षेत्र के गंाव बराल निवासी करीब 22 वर्षीय राजेन्द पुत्र मामचन्द गंाव पुरबालियान मे अपनी रिश्तेदारी मे जा रहा था कि मंसूरपुर पहंुचने पर जब वह हाईवे स्थित अडडे से शाहपुर पुरबालियान की और जाने वाली ई-रिक्शा मे सवार होकर जाने लगा कि इसी बीच पीछे ही और से तेजगति व लापरवाही के साथ आ रहे छोटे हाथी की चपेट मे आ जाने ई-रिक्शा पलट गई और इस हादसे मे ई-रिक्शा सवार युवक राजेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया तथा अन्य सवारियोें को भी चोटें आई। सडक हादसे पर कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर कुछ ही देर मे घटना स्थल पर पहंुची पुलिस ने एम्बूलैन्स की मदद से सभी घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहंा बुरी तरह घायल राजेन्द्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही परिजनो को युवकी मौत की सूचना मिली तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व ग्रामीण तुरन्त ही जिला अस्पताल के लिए चल दिए। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

अवैध शराब सहित दबोचा
भोपा। पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते व त्यौहारों के मद्देनजर क्षेत्र में गश्त व तलाशी अभियान के दौरान सब इंस्पैक्टर बीर सिंह ने मिली सूचना के आधार पर गांव नन्हेडी निवासी एक व्यक्ति को अवैध शराब के 96 पव्वों सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।

जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन3 17 |
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय विकलंाग संगठन के बैेनर तले कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित हो धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौपा। तहसील सदर के गंाव रई निवासी ओमवती पत्नि सतकुमार ने जिलाधिकारी के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि जगपाल, सतपाल व सतकुमार पुत्रगण फुल्लू निवासीगण रई सगे भाई है। जिनमे आपसी सहमति है। प्रार्थीगणो ने आपसी सहमती से अपने चक को आपस मे बंाट लिया है। उनका आरोप है कि लेखपाल दो साल से उन्हे कहता चला आ रहा है कि 1933 मे जगपाल का चक खाता संख्या-226,रकबई 1545,1548 है व 1870 मे सतकुमार का चक है व गाटा संख्या 1316 खाता संख्या-232 व 1871 मे सतकुमार का चक है। आरोप है कि लेखपाल जानबूझ कर चको की अल्टा-पलटी कर दी है। प्रार्थिया ने इस सम्बन्ध मे कार्यवाही की मंाग की है। इस दौरान राष्ट्रीय विकलंाग संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

रकम वापस दिलाने की गुहार-4 14 |
उधार की रकम मांगने पर की मारपीट
मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति ने अपने भाई भाभी पर उधार दी गयी रकम हडपने और रकम वापस मांगने पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई।
जानसठ के मौहल्ला जिम्मा निवासी सलीम ने एसएसपी के नाम दिये गये प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके भाई जावेद और उसकी पत्नी शबीना ने उससे साठ हजार रूपये उधार लिये थे आरोप है कि उक्त दोनों उधार दी गयी रकम वापस नहीं लौटा रहे है। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर जावेद, अमीना ने हथियारों से लैंस होकर उसके घर पर धावा बोल दिया। हमलावरेां ने उसकी हत्या के इरादे से मारपीट की व फायरिंग की जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। पीडित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। पीडित ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है।

 

केंद्रीय मंत्री ने किया गुड प्रोत्साहन एवं सरस मेले का उद्घाटन5 15 |
मुजफ्फरनगर। दिपावली विशेष पर्व पर गुड़ प्रोत्साहन एवं सरस मेले का किया गया आयोजन,जिसका शुभारंभ सांसद डॉ संजीव बालियान ने फीता काट कर किया,इस मेले के अंतर्गत हाथो से निर्मित हर तरह का मिलेगा घरेलू सामान मेरठ रॉड स्तिथ नुमाइश ग्राउंड में दिपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशाशन की ओर से गुड़ एवं सरस मेले का आयोजन किया गया,जिसका शुभारंभ भाजपा से सांसद डॉ संजीव बालियान ने फीता काट कर किया,इस दौरान जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व अन्य प्रशाशनिक अधिकारी भी मौजूद रहे जिसके साथ मिलकर सांसद डॉ संजीव बालियान ने मेले में लगाई गई दुकानों का अवलोकन किया और स्वयं सहायता समूहों के द्वारा तैय्यार किये गए सामान की जमकर तारीफ की।इस मेले के दौरान जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि आज यहां सरस मेले का आयोजन किया गया है यह मेला २५ तारीख तक चलेगा इस मेले के अंतर्गत ८० दुकाने लगी हुई है और अभी भी दुकाने लगाई जाएगी,आगमी कुछ दिनों में हमारे त्योहार आने वाले है जिनमे हम लोग कुछ न कुछ सामान खरीदेंगे,जो सामान हम मार्किट से खरीदते है अगर हम उसी सामान को यहां इस मेले से खरीदेगे तो हमारी स्वयं सहायता समूहों के द्वारा तैय्यार सामान की बिक्री होगी और उन्हें कही न कही फायदा होगा।इस मेले के अंतर्गत घर मे जो सामान इस्तेमाल होगा वही सामान यहां देखने को मिलेगा,हम आशा करते है कि अगर यहां कोई भी व्यक्ति आता है तो वह इस मेले से अवश्य ही कुछ न कुछ खरीदारी करके जाएगा।इस मेले के अंतर्गत खनपींन के साथ साथ हर तरह के हाथों से निर्मित सामान है।वही मेले का उद्धघाटन करने पहुँचे सांसद डॉ संजीव बालियान ने बताया कि आज मुझे इस तरह का मेला देखकर बड़ी ही खुशी हो रही है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रो से निकलकर लोग यहां आएंगे और अपने हाथों से तैय्यार माल को यहां बेचंगे,गांवो के अंदर कहि न कही रोजगार पैदा होगा,लोगो ने बहुत ही अच्छे अच्छे प्रोडक्ट बनाये हुए है।में मुज़फ्फरनगर की जनता से अपील करूँगा की वे यहां आए और इन सामान को खरीदे,जिससे ग्रामीण क्षेत्रो में रोजगार पैदा हो सके। वही डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि यहाँ मेले में लगी हुई सभी दुकाने निशुल्क है किसी से भी किराए के नाम पर कुछ नही लिया गया है यहाँ सब प्रसासन की व्यवस्था है,कार्यक्रम में एडीएम प्रसासन अमित कुमार, सीडीओ आलोक यादव,कुलदीप मीणा आईएएस,सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार,डूडा अधिकारी संदीप कुमार,डीआईओएस,बीएसए,एमडीएम सचिव,व गांधी टेंट हाउस के ऑनर पंकज जैन सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चो व लड़कियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया राजस्थानी गीतों पर नृत्य कर रही बालिकाओं को पंकज जैन उपहार स्वरूप २१०० रुपए की राशि भी दी,वही कार्यक्रम में बच्चो ने केंद्रीय मंत्री ओर डीएम के साथ फोटो भी खिंचवाए

किडजी स्कूल में दीवाली पर्व मनाया6 14 |
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित किड्जी प्ले स्कूल के प्रांगण में दिवाली पर्व के अवसर पर महिलाओं व बच्चों ने दिवाली मेले में जमकर आनंद लिया। मेले का शुभारंभ किड्जी प्ले स्कूल की डायरेक्टर चारु भरद्वाज ने मुख्य अतिथियों सरिता स्वरूप, मंजरी सिंघल, सुनैना प्रकाश, नीरू शर्मा ,सोनिया लूथरा, मधु त्यागी, गीता जैन, रेखा सचदेवा, शशी बिंदल के साथ किया। मेले में महिलाओं द्वारा मुख्य रूप से लगाए गए स्टाल दिवाली की सजावट हेतु सामान, हाथों से बनायीं गयी आकर्षक वस्तुएं आदि शामिल रहे। मेले में विशेष रूप से बच्चों के लिए लगाए गए शॉपिंग, गेम्स, लिप स्मैशिंग फ़ूड, लक्की ड्रा, किड्ज कॉर्नर आदि स्टॉल्स शामिल रहे। किड्जी की अध्यापिकाओं ने अपना एक विशेष स्टॉल किड्जी कार्नर भी लगाया। मेले में आए सभी बच्चों व महिलाओं ने हर पल का भरपूर आनंद लिया। मेले में लकी ड्रा कूपन भी निकाले गए। मेले में हाथों से बनी वस्तुओं व सजावट की विशेष रूप से प्रशंसा की गई। विद्यालय की कोआर्डिनेटर शालिनी जैन ने बताया की दिवाली ख़ुशी का त्योहार है। इस प्रकार के आयोजन से बच्चे एक ही जगह पर बहुत सी गतिविधियों से परिचित होते हैं। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य चाइना के सामान पर रोक लगाना तथा प्रदूषण रहित दिवाली मनाना रहा।

 

प्रतियोगिता का हुआ समापन
मंसूरपुर। एसएफडीएवी पब्लिक 8 13 |स्कूल में दो दिवसीय गल्र्स क्रिकेट प्रतियोगिता में मंसूरपुर की टीम ने बागपत की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। रविवार को खेलों का समापन हो गया। विजेता टीम को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
दो दिवसीय खेलों का शुभारंभ शनिवार को विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम पंवार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ साथ मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है। गल्र्स क्रिकेट प्रतियोगिता में मंसूरपुर डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम ने बागपत की टीम को एकतरफा मुकाबले में हराया। कप्तान श्रद्धा के नेतृत्व में उतरी मंसूरपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए १० ओवर में १२० रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसएफडीएवी पब्लिक स्कूल बागपत की टीम मात्र ३७ रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार मंसूरपुर की गल्र्स क्रिकेट टीम जोनल टूर्नामेंट के लिए सेलेक्ट हो गई है। जोनल टूर्नामेंट नवंबर माह में आयोजित किए जाएंगे। एसएफडीएवी पब्लिक स्कूल बागपत की टीम ने कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एसएफडीएवी पब्लिक स्कूल पिलखवा को हराकर ट्रॉफी जीती। ब्वायज क्रिकेट प्रतियोगिता में मेरठ की टीम ने मंसूरपुर की टीम को फाइनल में हराकर ट्रॉफी जीती। वॉलीबाल में मेरठ ने बागपत को फाइनल मैच में हराया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मंसूरपुर ने पिलखवा की टीम को हराकर ट्रॉफी जीती। योगा प्रतियोगिता में भी मंसूरपुर ने मेरठ को हराकर ट्रॉफी जीती।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21333 posts and counting. See all posts by News-Desk