Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

थाना रतनपुरी Muzaffarnagar पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, लुटेरा अभियुक्त घायल

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना रतनपुरी पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान ०१ लुटेरा अभियुक्त घायल सहित कुल ०३ अभियुक्त गिरफ्तार किया। फाइनेंश कर्मी के साथ हुई लूट की घटना का सफल अनावरण ।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी रतनपुरी तेज सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस की सरधना रोड पर बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में ०१ शातिर लुटेरा अभियुक्त घायल सहित कुल ०३ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया

अभियुक्तगण के कब्जे से लूटे गए ५८०००/- रुपये व ०१ सैमसंग टैबलेट, घटना में प्रयुक्त ०१ मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए गए । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

२६ अगस्त को थानाक्षेत्र रतनपुरी के ग्राम नगला के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा भारत फाइनेंस कम्पनी के कलेक्शन एजेंट से नगदी लूटने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना से सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी ।

रात्रि को थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा ग्राम रतनपुरी में रार्धना ध्सरधना रोड पर पुराने मकान के पास चौकिंग की जा रही थी । तभी ग्राम रार्धना की तरफ से ०१ मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी डालकर चौकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया । परन्तु मोटरसाइकिल सवार अचानक पुलिस टीम को देखकर सकपका कर मोटरसाइकिल को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा तथा इस दौरान मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी ।

तभी तीनों बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया तथा ०२ बदमाश खड़े होकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे तथा ०१ बदमाश मोटरसाइकिल के नीचे पैर दबा होने के कारण वहीं पड़ा रहा जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया । बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची

पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिससे ०१ बदमाश घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश मौके से भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा पीछा कर पकड़ लिया गया

घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण सरफराज उर्फ पाजी पुत्र तौसीफ निवासी ग्राम नाहली थाना सरधना जनपद मेरठ ।(घायल), शाह आलम उर्फ छोटा पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम नाहली थाना सरधना जनपद मेरठ , दिलशाद पुत्र तिजारत निवासी ग्राम भनवाडा थाना रतनपुरीके कब्जे से ५८०००/- रुपये नगद व ०१ सैमसंग टैबलेट, ०१ मोटरसाइकिल, ०३ तमंचे मय ०३ खोखा व ०६ जिंदा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया।

गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम में निरी० सुभाष अत्रि मय एसओजी टीम, उ०नि० संदीप कुमार, गौरव मलिक, है. कां. कपिल कुमार, का. विकास कुमार, हेमन्त कुमार थाना रतनपुरी शामिल रहे। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =