उत्तर प्रदेश

Etah News- गांव के ही तीन लड़कों ने किया ग्राम सरौंठ निवासी किशोरी से गैंगरेप

Etah News: थाना जसरथपुर क्षेत्र के ग्राम सरौंठ निवासी एक किशोरी से गांव के ही तीन नामजदों द्वारा जबरन बहला-फुसलाकर ले जा कर गैंगरेप किए जाने की खबर है।पीड़िता के पिता द्वारा थाने पर सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। गैंग रेप करने वाले तीनों युवक किशोरी के गांव के ही तथा एक ही समुदाय जाटव समाज के बताए जाते हैं।

प्रभारी निरीक्षक जसरथपुर सुनील कुमार ने बताया कि ग्राम चमन नगरिया निवासी एक युवक ने थाने आकर बताया कि मेरी पुत्री को गांव के ही तीन लड़के बहला-फुसलाकर ले गए और उससे सामूहिक दुराचार किया। इस घटना की जानकारी पीड़िता ने स्वयं आकर अपने माता पिता को दी।

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि उक्त घटना 7 मार्च की है, जिसमें किशोरी 7 मार्च को गायब हुई तथा 8 मार्च को घर वापस आई। उसने गांव के ही तीन लड़कों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाते हुए घटना की तहरीर 12 मार्च को थाने में दी है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि उक्त व्यक्ति की पुत्री के संबंध गांव के ही एक लड़के से था, वह उसके साथ स्वेच्छा से गई थी और जब वह लौट कर आई तो गांव के ही दो अन्य लड़कों सहित तीन के विरुद्ध जमीनी रंजिश (land enmity) में फंसाने के उद्देश्य से तहरीर दी है।

घटना को अंजाम देने वाले तीनों उक्त नामजद फरार हो गए हैं। वह दिल्ली आदि स्थानों पर मजदूरी करते हैं। तीनों दुष्कर्मी जनपद छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक तीनों बलात्कारी फरार थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =