Etawah News: गिनती पूछे जाने पर जब बच्चे ने कोई जवाब नहीं दिया, शिक्षक ने बेरहमी से पिटाई की
Etawah News: बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव दुगावली में एक निजी स्कूल में शानिवार के दिन सुबह करीब 10 बजे कक्षा 2 के छात्र को गिनती ना आने को लेकर निजी स्कूल पैरामाउंट के शिक्षक प्रशांत कुमार शाक्य के द्वारा मारपीट की बर्बर घटना को अंजाम दिये जाने का सामने आया है।
घायल 7 वर्षीय वियान पुत्र उदयवीर सिंह निवासी नवाबपुर दुगावली ने अपने माता-पिता के साथ बसरेहर थाने पहुंचकर अपने साथ शिक्षक के द्वारा की गई मारपीट के शरीर पर पड़े निशानों को दिखाया। जिस पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तुरंत उसका मेडिकल कराया और मामला 323 और दलित होने पर एससी एसटी एक्ट (SC ST Act) में दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी राजीव कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 वर्षीय बालक वियान दुगावली स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 2 का छात्र था जहां पर शिक्षक के द्वारा उसको खड़ा कर गिनती पूछे जाने पर जब उसने कोई जवाब नहीं दिया तो उसके साथ डंडों से जबरदस्त तरीके से मारपीट की गई जिसके उसके शरीर पर कई निशान थे मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए तुरंत मामला दर्ज किया गया।
आगे पुलिस ने इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू का दी है। हालांकि इस मामले में पुलिस में बताया कि अभी आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नही हुई है। जल्द ही गिरफ्तारी कर कार्यवाही की जाएगी।

