Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नए पदाधिकारी कांग्रेसी संगठन में मजबूती पैदा करेंगे : सोमांश प्रकाश

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश ने कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष राकेश पुंडीर और शहर अध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ को उनके नए दायित्व से पार्टी जनों एवं मीडिया के लोगों को रूबरू कराते हुए बताया कि इनके आने से संगठन में जान पड़ जाएगी और दोनों पदाधिकारी संगठन को मजबूती देंगे।

जिससे चुनावी दौर में प्रत्याशियों को मजबूती मिलेगी। मेरठ रोड पर एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सोमांश प्रकाश ने कहा कि यद्यपि वे स्वास्थ्य के कारणों से ज्यादा भागदौड़ नहीं कर पा रहे हैं लेकिन पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार प्रत्याशियों के समर्थन में घूमेंगे और उन्होंने संकेत दिया कि शीघ्र ही कोई दमदार कारनामा पार्टी में हो सकता है।

जिससे लोग अचंभित रह जाएंगे। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि हरियाणा राज्य से आई हुई प्रचार कैंपेन का शहर में विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इसके बारे में हाईकमान से बातचीत की जाएगी। इस अवसर पर हरेंद्र त्यागी ने कहा कि पार्टी एकजुट है और चुनावी रणनीति के साथ सभी प्रत्याशियों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तन-मन-धन से कार्य करेंगे।

मेरठ की बेटी और मुजफ्फरनगर की बहू वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री रेहाना बेगम ने बताया कि वे कांग्रेस पार्टी के बैनर तले आरटीआई के माध्यम से काफी समय से जनसेवा कर रही हैं और अब वे पार्टी के कार्यक्रमों में और जी जान से जुट जाएंगी।

इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य और राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर रघुनंदन त्यागी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश अरोरा, सतीश शर्मा, बिलकिश चौधरी, मेहरजहां, अफसाना आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इन्होंने भी अपने विचार प्रकट किये।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − five =