संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar News: फिर ठंड का प्रकोप बढा, शीतलहर में तेजी से सर्दी ठिठुरन व गलन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिले में सर्दी की भीषण मार एक बार फिर सोमवार को बढ गयी। जहां गत तीन दिनों से धूप निकलने से करीब एक पखवाड़े से चल रहे बारिश के दौर के बीच पारा जहां लगातार गिरता रहा है, वहीं बादलों के छाए रहने व शीतलहर में तेजी से सर्दी ठिठुरन व गलन बढ़ गई है।

सोमवार को सुबह भी बादल छाने के साथ शीतलहर से हुई। हालात यह रहे कि इस पखवाड़े के दौरान लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से बिगड़ कर रह गई है। सोमवार को भी पूरा दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए तथा लोग दिन भर सर्दी से बचाव को अलाव तापते नजर आ रहे थे। उधर, तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है तथा दिन व रात के तापमान में कोई खास अंतर नहीं रह गया है।

जहां सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने से वाहन भी लाईटों के जरिये रेंग रेंगकर चलते नजर आये इसी के साथ लोग भी घरों से काफी देर से निकले साथ ही जरूरी कामकाजों के लिए लोगों ने केवल दोपहरी में ही निकलना उचित समझा।

सुबह शाम लोग घरों में कपडों में लिपटे हीटर आदि के सहारे गर्मी पाने का प्रयास करते नजर आये। बाजार भी ओर दिनों की अपेक्षा शमा को जल्दी ही बंद हो गये। जहां पिछले दो दिनों से धूप निकलने से कुछ राहत मिली थी वहीं एक बार फिर सर्दी बढने से जनजीवन अस्त व्यस्त दिखाई दिया।

 

निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिला प्रबंधक पीसीएफ एवं क्षेत्र प्रबंधक कृभको द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में कृभको यूरिया की एक रैक प्लेस हुई जिसका निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी चनद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार रत्नाकर सिंह सहायक आयुक्त के नेतृत्व में जिला प्रबंधक पीसीएफ नरेन्द्र कुमार शर्मा एवं क्षेत्र प्रबंधक कृभको द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में ३००१.५० मैं टन की कृभको यूरिया की एक रैक प्लेस हुई जिसका निरीक्षण किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 10 =