Japan पीएम Fumio Kishida के भाषण के दौरान धमाका
Japan पीएम Fumio Kishida के भाषण के दौरान धमाका किया गया है. बताया जा रहा है की ये धमाका स्मोक बम से किया गया है. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, पुलिस ने घटना के बाद एक शख्स को गिरफ्तार किया है.
फिलहाल पीएम किशिदा को घटनास्थल से बाहर निकाल लिया गया है, इस घटना से एक साल पूर्व जापान के पूर्व प्राइम मिनिस्टर शिंजो आबे पर भी सभा के दौरान गोलियां चली थी जिसमें उनकी जान चली गयी थी.
A pipe-like object was thrown near Japanese Prime Minister Fumio Kishida during an outdoor speech in the city of Wakayama on April 15, reports Reuters, quoting Japanese media
— ANI (@ANI) April 15, 2023
घटना को लेकर जापानी समाचार सेवा जिजी ने जानकारी दी कि, वाकायामा शहर में एक बाहरी भाषण के दौरान Japan प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के पास एक पाइप जैसी वस्तु फेंकी गई थी, संभवतः वह स्मोक बम हो सकता है. वहीं जापान का ‘एनएचके’ टीवी ने जानकारी दी कि, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के दौरे के समय देश के एक बंदरगाह पर जोरदार विस्फोट हुआ, कोई हताहत नहीं
फुटेज में अधिकारियों को एक व्यक्ति को पकड़ते और हटाते हुए दिखाया गया है. लोगों को भी उस एरिया से हटाकर इलाके को खाली करा दिया गया. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने या जानमाल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है. जापानी मीडिया के मुताबिक पीएम फुमियो किशिदा को घटनास्थल से सुरक्षित निकाल लिया गया है

