महाराष्ट्र: फडणवीस का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। फडणवीस और राज्य के अन्य मंत्रियों ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा। हालांकि वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री की भूमिका निभाते रहेंगे। फडवणीस ने यह भी कहा कि शिवसेना ने कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।उन्होंने कहा कि विपक्ष अगर हमारी आलोचना करती है, तो यह समझ में आता है। मगर शिवसेना सरकार के बारे में कुछ कहती है, तो यह अस्वीकार्य है। फडणवीस ने कहा कि अगर हम साथ रहते हैं और शिव सेना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करना जारी रखना चाहता है, तो हम भी सवाल उठाएंगे। उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ जो टिप्पणियां कीं, उससे हमें दुख हुआ है। इस्तीफा देने के बाद भी फडणवीस कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार बनने तक यह जिम्मेदारी संभालने को कहा है।
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर भाजपा-शिवसेना के बीच जारी रार थमने का नाम नहीं ले रहा। शिवसेना जहां 50-50 फार्मूले के तहत सरकार गठन को लेकर अडिग है वहीं भाजपा किसी भी कीमत पर मुख्यमंत्री पद छोड़ना नहीं चाहती। अब राज्य का राजनैतिक भविष्य तय करने में एनसीपी बड़ी भूमिका निभा सकती है।फडणवीस ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में शिवसेना को सरकार गठन नहीं होने के लिए जिम्मेदार ठहराया। फडणवीस ने कहा- जब चुनाव नतीजे आए उद्धव जी ने कहा कि सरकार बनाने के सभी विकल्प खुले हैं।

ये हमारे लिए चकित करने वाला बयान था क्योंकि जनता ने गठबंधन के लिए जनादेश दिया था। फडणवीस ने कहा, उद्धव जी ठाकरे के साथ मेरे करीबी रिश्ते हैं और ये जारी रहेंगे। मैंने उन्हें कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।
Devendra Fadnavis: Unfortunately,day when results came,Uddhav ji said all options open for Govt formation.That was shocking for us as people had given mandate for alliance and in such circumstances it was a big question for us that why he said all options are open for him pic.twitter.com/leOA9s4d5m
— ANI (@ANI) November 8, 2019
राउत ने पत्रकारों से कहा- सीएम का इस्तीफा नई बात नहीं। शिवसेना की वजह से बात नहीं रुकी। जब ढाई-ढाई साल सीएम पद की बात हुई थी तब नितिन गडकरी मातोश्री में मौजूद नहीं थे। शाम 6 बजे उद्धव ठाकरे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। हमने पीएम और गृह मंत्री का आदर किया। व्यक्तिगत स्तर पर बयानबाजी नहीं हुई। मैं इन्हें शुभकामनाएं देता हूं। लोकतंत्र में जिसके पास नंबर होते हैं वह सरकार बनाता है। हम चाहें तो मुख्यमंत्री बना सकते हैं।
