Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बाईक सवार युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम

जानसठ। सडक हादसे मे बाईक सवार युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस हादसे से ग्रामीणो मे शोक छा गया।
जानकारी के अनुसार जानसठ कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव चित्तौडा निवासी युवक लक्ष्मण पुत्र अमरपाल आज दोपहर के वक्त अपनी बाईक द्वारा जानसठ किसी काम से जा रहा था कि जैसे ही वह गांव चित्तौडा से जानसठ रोड की और पहुंचा 

इसी बीच कैटर ,कार व बाईक के बीच हुई भिडन्त मे बाईक सवार लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई। सडकह हादसे मे युवक की मौत तथा कुछ अन्य लोगो के घायल हो जाने पर कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सडक हादसे मे युवक की मौत से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही इंस्पैक्टर योगेश शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड की मदद से मृतक की जब पहचान करानी चाही तो मृतक की पहचान गांव चितौडा निवास लक्ष्मण पुत्र अमरपाल के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इसकी सूचना दी। युवक की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया।

रोते-बिलखते परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पेस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। युवक की मौत से गांव मे शोक छाया हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − nine =