कृषि बिलों के विरोध में जिले में 15 स्थानों पर किसानों का जाम
मुजफ्फरनगर। कृषि बिलों के विरोध में तथा सरकार द्वारा एमएसपी पर कृषि उपज की खरीद की गारंटी दिए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन व अन्य किसान संगठनों द्वारा बुलाया गया चक्का जाम जिले में 15 स्थानों पर शुरू हो गया है।
अचानक जाम शुरू होने से कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।खतौली में नावला कोठी के पास भाकियू के मंडल महासचिव राजू अहलावत एवं तहसील अध्यक्ष कपिल सोम के नेतृत्व में किसानों ने नेशनल हाईवे 58 पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर जाम लगा दिया है।
भारतीय किसान यूनियन @bkutikait के तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा व चरथावल नगर अध्यक्ष अभिषेक बंसल के नेतृत्व में हजारों की संख्या में काफिले के साथ किसानों का एक बड़ा जत्था चरथावल रोहाना तिराहे पर जाम लगाने के लिए रवाना हो गया किसानों के काफिले में बड़ी संख्या में किसान नजर आ रहे हैं pic.twitter.com/odsYBOYoiH
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) September 25, 2020
यहां रोडवेज बसों समेत कई वाहन जाम में फंस गए हैं। एनएच 58 पर किसानों ने रामपुर तिराहे पर जाम लगाया तो फलौदा में भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुरकाजी बाईपास के पास हाईवे पर टेंट लगाकर ट्रैफिक जाम कर दिया।
सहारनपुर रोड पर रोहाना में भाकियू तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा और मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक के नेतृत्व में जाम लगाया गया है। शामली रोड पर जिला अध्यक्ष धीरज लाटियान के नेतृत्व में किसानों ने जाम लगा दिया।
मुजफ्फरनगर:कृषि बिल के विरोध में किसानों @bkutikait ने रोहाना मे मुजफ्फरनगर-सहारनपुर रोड पर लगाया जाम। @CMOfficeUP pic.twitter.com/3izIDa9MMs
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) September 25, 2020
इसके अलावा दिल्ली पौड़ी मार्ग पर मोंटी तिराहे पर मोरना में चौधरी चरण सिंह चौक पर शाहपुर में बड़ौत रोड पर बुढ़ाना में बाय वाला पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया और कृषि बिलों को वापस लेने की मांग की।
कल लगेगा किसान कर्फ्यू, मुजफ्फरनगर में इन नौ स्थानों पर होगा चक्का जाम
