Farrukhabad: अवैध संबंधों के एवज में एक लाख रुपये की मांग कर दबाव बना रही महिला की गला घोंटकर हत्या
Farrukhabad अवैध संबंधों के एवज में एक लाख रुपये की मांग कर दबाव बना रही महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी। शिनाख्त छिपाने के लिए हमलावरों ने महिला के कपड़े उतारकर उसको नग्न कर दिया था। कपड़ों में आग लगा दी। जले हुए कपड़े झाड़ियों में छिपा दिए थे।
पुलिस ने जले हुए कपड़े, मोबाइल व मंगलसूत्र बरामद कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। तीसरे आरोपी के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी दयाराम की पत्नी सगुन जाटव 22 नवंबर को अचानक लापता हो गई।
तलाश करने पर सगुन का कुछ पता नहीं चला। 28 नवंबर को पति दयाराम ने पत्नी सगुन के लापता होने के संबंध में कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। 30 नबंबर की रात थाना शमसाबाद क्षेत्र के फैजबाग स्थित पशु चिकित्सालय के पीछे एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली।

