उत्तर प्रदेश

Farrukhabad News: अनियंत्रित रोडवेज बस पेड़ से टकराई, दो दर्जन घायल

Farrukhabad News: सांवरिया लेकर दिल्ली जा रही रोडवेज की बस (roadways bus) थाना शमसाबाद के हजियापुर में टेंपो को बचाने में पेड़ से टकरा गयी। जिससे बस के परखच्चे उड़ गये। बस में सवार लगभग चार दर्जन सबारियों में से दो दर्जन घायल हो गये। जिसमे गंभीर रूप से जख्मी लगभग 16 लोगों को लोहिया अस्पताल (Lohia Hospital) भर्ती किया गया। डीएम-एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली ।

फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस शमशाबाद थाना क्षेत्र के हजियापुर तिराहे के निकट टेंपो को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्डे में जा गिरी। बस के खड्डे में गिरते ही पेड़ से टकराने के कारण रोडवेज के परखच्चे उड़ गए। घटना होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

सड़क से गुजर रहे लोगों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची तथा 108 एंबुलेंस से घायलों को लोहिया अस्पताल भिजवाया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम कायमगंज भी मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस से बड़ी संख्या में घायलों के आने की जानकारी होने पर सीएमओ डॉ० सतीश चंद्र (CMO Dr. Satish Chandra) ने अस्पताल के चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया

एक दर्जन डॉक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया गंभीर रूप से घायल 4 यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज (Saifai Medical College) के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर लोहिया अस्पताल पहुंचे एसडीएम सदर अनिल कुमार (SDM Sadar Anil Kumar) ने यात्रियों से हाल-चाल लिए तथा चिकित्सकों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।

घायल-

50 वर्षीय राजकुमार पुत्र बाबूराम निवासी नाल नगला रोशनाबाद,

19 वर्षीय अंजली पुत्री अनुपम श्रीवास्तव निवासी ,

40 वर्षीय अभिषेक पुत्र राजपाल सिंह निवासी किशनी कुसमरा मैनपुरी,

45 वर्षीय अजीत कुमार पुत्र मुन्ना लाल निवासी रम्मपुरा हरदोई,

40 वर्षीय उमादेवी पत्नी वीरपाल सिंह, निवासी सबलपुर राजेपुर,

26 वर्षीय पिंकी पत्नी गौरव सिंह निवासी सबलपुर,

32 वर्षीय नन्हे पुत्र बाबूराम,

20 वर्षीय पूर्णिमा पत्नी मुकेश सिंह निवासी सबलपुर,

2.5 वर्षीय शिवाय पुत्र मुकेश,

3.5 वर्षीय नन्हे पुत्र बाबू राम,

19 वर्षीय धर्मेन्द्र यादव पुत्र प्रसुन दयाल निवासी महमदगंज कमालगंज,

30 वर्षीय संजीब पुत्र वीरपाल निवासी कंचनपुर सबल आदि 

सूचना पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा भी लोहिया अस्पताल आ गए उन्होंने सीएमओ तथा उपचार करने वाली टीम के डॉक्टरों से बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए|

डीएम ने घायलों से घटना के बारे में जानकारी की । डीएम नें बताया कि लगभग 16 यात्री घायल हुए है उन्हें उपचार देकर वार्ड में भर्ती किया गया। गंभीर रूप से घायल अजीत सहित 4 मरीजों को सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 19 =