उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार युवक सुमित की मौत, अन्य गंभीर रूप से घायल

फर्रुखाबाद  जनपद के कोतवाली कायमगंज के निकट ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए कायमगंज सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत की गंभीरता को देखते लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वहीं युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया।

जानकारी के मुताबिक एटा जनपद के थाना नयागांव के ग्राम सिमरा नगला निवासी बीरेंद्र का 18 वर्षीय बेटा सुमित ट्रैक्टर से जलालाबाद मूंगफली बेचने जा रहा था। उसके साथ गांव के ताराचंद, जनक, शैलेंद्र और पेशकार भी थे। ये लोग कोतवाली कायमगंज के पपड़ी के निकट पहुंचे थे, तभी शौच जाने के लिए ट्रैक्टर को रोक दिया गया।

सुमित को छोड़कर बाकी लोग सौच के लिए चले गए। जब वह लोग वापस लौटे और ट्रैक्टर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर का ठोकर मार दी। इससे सुमित की मौक पर मौत हो गई जबकि चारों अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को आनन फानन में सीएचसी कायमगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घटना स्थल पर सूचना के बावजूद भी पुलिस काफी देर से पहुंची। इसके चलते ग्रामीणों में पुुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश भड़क गया।

लोगों की भीड़ ने सड़क को जामकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसके चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया। हालांकि पुलिस जाम को हटाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन ग्रामीण उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। वहीं 18 वर्षीय सुमित की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है। सभी लोग इस घटना से काफी आहत नजर आ रहे हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20852 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 18 =