उत्तर प्रदेश

मुरादनगर: ब्याज के रुपए के लेन-देन में वारदात: रकम के चलते ऋषि की हत्या

 गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है, की उन्होंने घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। वारदात में मुरादनगर ऑडनेंस फैक्ट्री के कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि उनका भाई गंभीर रूप से घायल है।

वारदात मुरादनगर थाना क्षेत्र के उखलारसी गांव की है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय ऋषि चौधरी अपने घर पर मौजूद थे।दो बाइक सवार युवक उनके घर पर पहुंचे,और ऋषि से बात करने लगे। इसी दौरान अचानक बाइक सवारों ने तमंचा निकालकर गोली चलानी शुरू कर दी।

वारदात के दौरान ऋषि और उनके भाई सुमित को गोली लगी,जिसमें ऋषि की मौत हो गई,और उनका भाई सुमित घायल हो गया है। ऐसा लगता है कि आरोपियों को ऋषि और उनका परिवार पहले से जानता था। ऋषि चौधरी का फाइनेंस का भी काम था।वह ब्याज पर रुपए के लेनदेन का कार्य करते थे।

पुलिस मामले में कई एंगल पर जांच कर रही है। सबसे बड़ा एंगल ब्याज के रुपए के लेनदेन का है। बताया जा रहा है कि ब्याज के लेनदेन की रकम के चलते ऋषि की हत्या की गई है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − 2 =