उत्तर प्रदेश

Fatehpur: साकिब ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर छात्रा का किया था अपहरण,पहले कानपुर फिर मेरठ ले जाकर किया रेप

Fatehpur: अगवा हुई इंटर की छात्रा को पुलिस ने मेरठ शहर से सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस ने अपहरण के आरोपी साकिब अहमद को भी गिरफ्तार किया है. छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में चार मुस्लिम युवकों पर अगवाकर बंधक बनाकर रेप करने और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी साकिब के खिलाफ लिखापढ़ी कर उसे जेल भेज दिया. घटना थरियांव थाना इलाके की है.

पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह 9 सितंबर को अपना आधार कार्ड संशोधित करवाने के लिए बाजार गई हुई थी. तभी साकिब अपने तीन साथियों के साथ उसे अगवाकर कानपुर ले गया. वहां बंधक बनाकर कई दिनों तक रेप किया. जिसके बाद पकड़े जाने के भय से फिर वह उसे लेकर मेरठ पहुंचा. वहां एक किराए के कमरे में उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बंधक बनाकर रखा

वह पिछले 9 दिनों से उसके साथ रेप कर अश्लील वीडियो बनाता रहा. फिर उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर जबरन धर्म परिवर्तन के लिए उस पर दबाव बनाता रहा. जब उसने धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया तो वह उसे प्रताड़ित कर धमकाता रहा.रविवार को अचानक फतेहपुर पुलिस उसके पास पहुंची. पुलिस आरोपी साकिब को गिरफ्तार कर उसे अपने साथ लेकर फतेहपुर ले आई.

पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करते हुए उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा. उधर आरोपी साकिब को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वहीं इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित छात्रा के परिजन नाराज है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =