फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सादगी से मनाया जन्मदिन, पंजाबी Song लांच
बुढ़ाना। बीती देर रात बुढ़ाना कस्बे के मौहल्ला मिर्दगान में फल व्यवसायी सलीम कुरैशी के आवास पर मशहूर फिल्म स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी का ४७वां जन्म दिन उनके मंझले भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी की मौजूदगी में दिल्ली से आई मॉडल अनुपमा सिंह राजपूत ने बड़ी सादगी से केक काटकर मनाया।
इस दौरान यहां पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए एक दर्जन से भी कम लोग शामिल हुए। इस दौरान फिल्म स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के मंझले भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी ने मॉडल अनुपमा सिंह राजपूत का आने वाला पहला पंजाबी सोंग लांच किया।
मॉडल अनुपमा सिंह राजपूत ने इस दौरान यहां मीडिया से बात करते हुए बताया कि ये उनका सौभाग्य है कि वे दुनिया के मशहूर फिल्म स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सरजमीं बुढ़ाना आकर उनके सगे मंझले भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी के संग नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।
ये पल हमेशा यादगार रहेगा। यहां इस दौरान डायरेक्टर रिखम सोनी, सोंग के नायक अर्जुन टांक, मॉडल आंचल सिंह राजपूत, चौनल जी न्यूज इंडिया के सहारनपुर मंडल के प्रभारी नसीम कुरैशी, सूफियान कुरैशी, शायान, नवाब सिद्दीकी, शाहिद असलम, दीपक राजपूत, ज़ैद, अफनान कुरैशी मौजूद रहे। सभी ने मॉडल अनुपमा के साथ सेल्फी ली और फोटो खींचे।

