ग्वालियर: भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना इंदरगंज इलाके की है जहां सोमवार को तीन मंजिला मकान में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, हादसे में दो बच्चों सहित पांच की मौत हो गई है।
आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है और फायर बिग्रेड व मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।
#MadhyaPradesh; Fire at a shop-cum-residential building in #Gwalior, claimed at least four lives including two children, initial reports said. pic.twitter.com/vePq6cbPh7
— anilscribe (@anilscribe) May 18, 2020
घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।
जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर के इंदरगंज चौराहे के रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान है। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में एक परिवार रहता था। आग लगने से यह परिवार बच्चों के साथ फंस गया।
मध्यप्रदेश में ग्वालियर शहर के इंदरगंज रोशनी घर रोड पर एक 3 मंजिल इमारत में भीषण आग लगी है। जिस इमारत में आग लगी है, उसके नीचे पेंट की दुकान है और ऊपर मकान है।
बताया जा रहा है कि आग नीचे पेंट की दुकान में लगी है। आग में केदारनाथ गोयल के परिवार के 7 लोग फंसे थे। 2 बच्चों को बचाया गया है।
इस हादसे में तीन बच्चों और चार महिलाओं कुल सात लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल आग को बुझाने की कोशिशें और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
