वैश्विक

मोदी ने नेतन्याहू को गठबंधन सरकार बनने पर बधाई दी

नरेंद्र मोदी ने रविवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गठबंधन सरकार बनने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हिब्रू और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में बधाई संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा, ‘‘मेरे मित्र नेतन्याहू को इस्राइल में पांचवीं बार सरकार बनाने के लिए बधाई।’’

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में आगे कहा, ‘‘मैं आपको और बेनी गांत्ज को शुभकामनाएं देता हूं। भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपकी सरकार के साथ मिलकर काम जारी रखेंगे।

सरकार के गठन से इस्राइल के इतिहास के सबसे लंबे राजनीतिक गतिरोध का अंत हो गया है। यहां पिछले 500 से अधिक दिनों के लिए एक केयर टेकर सरकार काम कर रही थी। बता दें कि इस्राइल में एक के बाद एक लगातार तीन आम चुनाव हुए, लेकिन किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला।
नई सरकार में गठबंधन समझौते के मुताबिक 18 महीने तक नेतन्याहू प्रधानमंत्री रहेंगे जबकि, 18 महीने बाद बेनी गांत्ज प्रधानमंत्री बनेंगे। 

वहीं, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को घोषणा की कि उनकी सरकार यहूदीवाद के इतिहास में एक नया गरिमापूर्ण अध्याय लिखेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए उनकी सरकार पश्चिमी तट पर इस्राइली संप्रभुता की प्रतिज्ञा के साथ शपथ लेगी।

पश्चिमी तट पर इस्राइली संप्रभुता को लेकर बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, “समय आ गया है कि जो इस्राइली जमीन पर हमारे अधिकारों में विश्वास करता है, वह मेरे नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो।”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 9 =