Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डम्फर में आग से हडकम्प 

2 20 |मुज़फ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर के नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित थाना नई मंडी क्षेत्र के जानसठ फ्लाईओवर से आज सवेरे रोड़ी से भरा एक ट्रेलर(बड़ा डम्फर) अनियंत्रित होकर टकरा गया और देखते ही देखते उसमे भीषण आग लग गई।

किसी तरह ट्रक के चालक परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई और आस पास के राहगीरों की मदद से दमकल विभाग सहित पुलिस को घटना की सूचना दी। आग इतनी भीषण थी की चन्द मिनटों में ही ट्रक के केबिन में पूरी तरह से आग लग गई और आसमान में काला धुआं ही धुँआ छा गया ।

उधर सूचना मिलते ही थाना नई मंडी पुलिस यूपी १०० डायल एंव दमकल विभाग की कई गाड़ियां मोके पर पहुंची और ट्रैफिक डायवर्ट करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की । घन्टो के अथक प्रयास से ट्रक में लगी आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो चूका था ।
ट्रक चालक ने बताया की वह ट्रक में यमुनानगर हरियाणा से रोड़ी भरकर मु० नगर के रास्ते बिजनोर जा रहा था अचानक ट्रक का टायर फट गया|

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk