उत्तर प्रदेश

Firozabad News: DAP न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने किया रोड जाम

Firozabad News: DAP न मिलने से नाराज कनवाड़ा  ग्रामीणों ने जाम लगा दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला समझा-बुझाकर शांत कराया।

 खैरगढ़ क्षेत्र (Khairgarh Area) के कनवाड़ा का है। जहां पर विगत कई दिनों से डीएपी (DAP) के लिए भटक रहे किसानों के सब्र का बांध शनिवार को टूट गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर पहुंचकर जाम लगा दिया।

साथ ही अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप भी लगाया। किसानों द्वारा लगाए गए जाम की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया और जाम खुलवाया। इस दौरान करीब 1 घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा

जिसकी वजह से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों का कहना था कि वह डीएपी के लिए विगत कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। डीएपी ना मिलने के अभाव में उनकी आलू और बाजरा की फसल नहीं बोई जा पा रही है।

 

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 354 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 12 =