Sunny Deol की बहू Drisha Acharya और पत्नी Pooja Deol की पहली तसवीर आई सामने
Sunny Deol के बड़े बेटे करण देओल (Karn Deol) की शादी बड़े ही धूमधाम से 18 जून को हुई. करण ने अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्या (Drisha Acharya) संग शादी रचाई. धीरे-धीरे कर शादी की तसवीरें सामने आ रही है, जिसपर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे है. अब एक फोटो सामने आई है जिसमें द्रिशा और पूजा देओल नजर आ रही है.
करण देओल और द्रिशा आचार्या की शादी की कई तसवीरें सामने आई है, जिसमें पूरा देओल परिवार नजर आया. करण ने एक फोटो अपने इंस्टा स्टोरी पर लगाया जिसमें उनकी मां पूजा देओल दिखी. पूजा अपनी बहू के साथ किसी बात पर हंसती-खिलखिलाती दिख रही है. दोनों सास-बहू की ये अनसीन तसवीर फैंस देखकर प्यार बरसा रहे है. बता दें कि सनी देओल की पत्नी ने लाइमलाइट से दूरी बनाकर रखी है.
अब करण के दादा और अनुभवी अभिनेता धर्मेंद्र ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए सभी फैंस और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया. उन्होंने ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘दोस्तों, करण की शादी के लिए आप सभी को शुभकामनाए.’ धर्मेंद्र की ओर से शेयर की गई फोटोज में उनके दो अलग-अलग लुक देखने को मिल रहे हैं. पहले में वो अपने फिल्म के किसी कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरा किसी रिएलिटी शो का लग रहा है.
Friends, great full to you all for your good wishes on Karan’s Marriage ceremony pic.twitter.com/hMEJEOuKQT
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) June 22, 2023

