Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस फोर्स द्वारा विभिन्न क्षेत्रो मे फ्लैग मार्च : एसएसपी ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा लॉकडाउन के पालनार्थ नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों(हनुमान चौक, अहिल्याबाई चौक आदि) का निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान डियूटी पर तैनात सभी पुलिकर्मियों को लॉकडाउन के निम्नलिखित निर्देशों का पालन न करने पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

कार/मोटर साईकिल सवार व्यक्ति जो अनावश्यक कार्य से बाहर घूम रहे हो तथा बिना मास्क के हो। कार/मोटर साईकिल सवार व्यक्ति जो बिना पास, आई कार्ड के हों। ३-१८ वर्ष की आयु से कम कार/मोटर साईकिल चालक। मोटर साईकिल पर ०१ से अधिक व्यक्ति बैठे हो।

पुलिस फोर्स द्वारा विभिन्न क्षेत्रो मे फ्लैग मार्च निकाला7 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने लॉकडाउन के पालन हेतु फ्लैग मार्च निकालकर नागरिको से घर मे ही रहने की अपील की। पुलिस फोर्स द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रो मे फ्लैग मार्च निकाला गया।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते इंसपैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र के महावीर चौक,प्रकाश चौक, कोर्ट रोड, सदर बाजार, टाउन हॉल रोड, अंसारी रोड व अस्पताल चौराहा आदि अनेक स्थानो पर फ्लैग मार्च निकाला।

तथा नागरिको से कोविड-19 के प्रभाव के कारण स्वास्थ्य के दृष्टिगत घर मे ही रहने की अपील की। इस दौरान इंस्पैक्टर महिला थाना मोनिका चौहान व पुलिस फौर्स तथा चीता मोबाईल आदि शामिल रही। पुलिस ने इस दौरान बिना किसी जरूरी काम के घूम रहे व्यक्तियो को रोककर उन्हे उनके घर वापिस लौटाया।

वहीं दूसरी और नई मन्डी कोतवाली प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने नई मन्डी क्षेत्र मे फ्लैग मार्च निकाला तथा क्षेत्रिय नागरिको से लॉकडाउन का पालन करते हुए घर मे रहने की अपील की।

इस दौरान इंस्पैक्टर सर्वेश कुमार,एसएसआई संजय कुमार सहित भारी मात्रा मे पुलिस फोेेेर्स मौजूद रही। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने वकील रोड, गउशाला रोड, पीठ बाजार, भोपा रोड, जानसठ रोड आदि विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमण किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + three =