Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

‘फूड सेफ्टी आन व्हील्स‘ कार्यक्रम: खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति जागरूक किया

मुजफ्फरनगर 15 मार्च 2021. अभिहित अधिकारी ने बताया कि बुढाना बाजार, शाहपुर बाजार, मुजफ्फरनगर मंे ‘‘फूड सेफ्टी आॅन व्हील्स‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत आम जनमानस, खाद्य कारोबारकर्ताआंें की खाद्य पदार्थों की निःशुल्क जांच करते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति जागरूक किया गया

खाद्य सुरक्षा से सम्बन्धित हाईजीन, सैनीटेषन, पैक्ड खाद्य पदार्थ मंें लेबलिंग आवष्यकताओं की जानकारी, न्यूट्रिषन सम्बन्धी जानकारी, फोर्टिफिकेषन सम्बन्धी जानकारियां, खाद्य पदार्थ के रख रखाव सम्बन्धी जानकारियां, खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा अपनायी जाने वाली ‘‘गुड मैनूफैक्चरिंग प्रेक्टिस‘‘ आदि की जानकारी उपलब्ध करायी गयी।

साथ ही श्रेणी विषेश के खाद्य कारोबारकर्ताओं यथा तेल व्यापारी, दुग्ध व्यवसायी, मसाला व्यवसायी, ढाबा/रेस्टोरंेट आदि को इनकी व्यवस्थाओ से सम्बन्धित समस्त विधिक जानकारियां तथा तकनीकी जानकारियां उपलब्ध कराते हुए उनकी क्षमता का समर्थन किया गया।

जिसमें मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री विवेक कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री राजीव कुमार, श्री राकेष कुमार एवं श्री वारियाक्ष दीक्षित, खाद्य सहायक द्वारा कार्यक्रम को संचालित करते हुए 61 विभिन्न खाद्य पदार्थों की जांच की गयी

जिसमें सभी 61 नमूनें मानक के अनुरूप पाए गए। बुढाना बाजार, षाहपुर बाजार स्थित व्यापारी बन्धुओं तथा उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति जागरूक किया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =