Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के विंगों का गठन

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन द्वारा पचेंडा रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित एक वार्ता जिलाध्यक्ष प्रभात जौहरी की अध्यक्षता में हुई। वार्ता के दौरान यूनियन के जिला महासचिव योगेंद्र शर्मा द्वारा जानकारी दी गयी कि भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के नये विंगों का गठन किया गया है।

जिसमें ई रिक्शा एंड आटो रिक्शा, टैम्पू विंग, भवन व सन्ननिर्माण, भट्टा मजदूर यूनियन विंग व रेहडा पटरी विंग बनायी गयी है। इनके जिलाध्यक्ष क्रमशः राहुल रानिया, विजय कुमार, प्रविंद्र सिंह व अली कुमार को बनाया गया है।

यूनियन के द्वारा किये गये कार्यो को मजदूरों तथा आम जन तक पहुंचाने के लिए दिव्या झाम्ब को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। योगेंद्र शर्मा ने बताया कि पूर्व में लाकडाउन के दौरान भारतीय मजदूर ट्रेड यूनियन ने मुजफ्फरनगर में कंट्रोल रूम बनाकर प्रशासन के सहयोग से समस्त भारत में प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जनपद भिजवाया 

जरूरतमंद लोगो ंको कच्चा व पक्का राशन वितरित कराया। उन्होंने कहा कि यूनियन का मुख्य उद्देश्य मजदूरों एवं कामगारों के हितों की रक्षा करना एवं उनका उत्पीडन रोकना है और उन्हे समाज में बराबरी का हक दिलाकर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ मजदूरों को दिलाना है।

इस दौरान नीलम चौधरी, संजय कुमार, अम्बरीश कुमार, सूजर बघेल, नम्रता जौहरी, अमित चौधरी, दिव्या झाम्ब, मनोज कुमार, जितेदं्र नोटियाल, सुधीर कुमार एडवोकेट, अनिल कुमार, सचिन कुमार, श्रीमती हाजरा कस्सार, श्रीमती राजबाला, श्रीमती सविता, श्रीमती सुरभि, गौरव शर्मा, सुशील कुमार, अमित करानिया, अंकुर, हेमन्त शर्मा आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =