वैश्विक

France: नेशनल एसेंबली में खेल प्रतियोगिता के दौरान हिजाब पर प्रतिबंध का प्रस्ताव खारिज

France में भी महिला खिलाड़ियों के हिजाब पहनने (Hijab) का मुद्दा गरमाया हुआ है. फिलहाल फ्रांस में खेल प्रतियोगिता (Sports Competitions) के दौरान हिजाब पर प्रतिबंध का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया है. फ्रेंच नेशनल एसेंबली में खेल प्रतियोगिताओं के दौरान हिजाब जैसे धार्मिक प्रतीकों पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव खारिज हो गया है.

राष्ट्रपति  Emmanuel Macron की पार्टी ने इस तरह के कानून को लेकर प्रस्ताव का समर्थन करने से मना कर दिया है. दरअसल फ्रेंच फुटबॉल फेडरेशन का मानना है कि मैच के दौरान खिलाड़ी ऐसी कोई चीज न पहनें जिससे उनकी धार्मिक पहचान का पता चलता हो. लेकिन फ्रांस की मुस्लिम फुटबॉल खिलाड़ी इस बैन को लेकर विरोध जता रही है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लेस हिजाबुस (Les Hijabeuses) नाम का एक संगठन है. ये फ्रांस की उन महिला फुटबॉल खिलाड़ियों की संस्था है जो हिजाब को लेकर विवाद के बीच मैच नहीं खेल पा रही हैं. नवंबर 2021 में इस संस्था ने फ्रेंच फुटबॉल फेडरेशन के प्रतिबंध को कानूनी चुनौती दी. संगठन का कहना है कि यह प्रतिबंध भेदभाव पैदा करता है. फ्रांस में मुस्लिम महिला खिलाड़ियों (Muslim Women Players) का मानना है कि इस तरह का प्रतिबंध उनके धर्म मानने के उनके अधिकार में हस्तक्षेप करता है. 

जानकारी के मुताबिक महिला फुटबॉल खिलाड़ियों (Female Footballers) की संस्था ले हिजाबुस 9 फरवरी को अपनी मांगों के समर्थन में फ्रांस पार्लियामेंट के सामने प्रदर्शन के जरिए अपना विरोध जताना चाहता था. लेकिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा संबंधी वजहों से विरोध-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई.

फ्रांस में इसी साल कुछ ही महीने बाद राष्ट्रपति का चुनाव होना है. ऐसे में महिला खिलाड़ियों को हिजाब पहनने को लेकर विवाद काफी चर्चा में हैं. मुस्लिम महिला खिलाड़ियों का कहना है कि उनके अधिकारों में दखलंदाजी न हो तो बेहतर है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =