संपादकीय विशेष

मुजफ्फरनगर में संपूर्ण लॉकडाउन : लोग घरों में, गश्त पर अफसर

मुजफ्फर नगर। जिले में जून माह के पहले दो सप्ताह में कोरोना के लगभग 100 मामले सामने आने पर प्रशासन ने रविवार को जिले में संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया है। रविवार को सड़क पर अघोषित कर्फ्यू जैसी स्थिति नजर आई। लोग घरों में रहे और पुलिस व प्रशासनिक अफसर पैदल गश्त करते रहे।

मुजफ्फरनगर में रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन लागू होने के चलते बाजार पूरी तरह सुनसान रहे। दूध विक्रेताओं और डेयरी संचालकों को सिर्फ आठ बजे तक ही दूध आपूर्ति की छूट दी गई।

मेडिकल स्टोर भी सुबह आठ बजे के बाद बंद करा दिए गए। प्रशासन ने संपूर्ण लॉकडाउन में केवल मेडिकल इमरजेंसी पर ही लोगों को अस्पताल तक जाने की छूट दी है।

इसके अलावा सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान, बाजार, दुकानें, मॉल्स, होटल, रेस्टोरेंट्स आदि पूरी तरह से बंद रहे। नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार व सीओ सिटी हरीश भदौरिया के नेतृत्व में तीनों थाना क्षेत्रों की पुलिस शहर में विभिन्न स्थानों पर बाजारों में गश्त करते हुए लोगों को घरों में रहने के लिए प्रेरित करती रही।

एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एडीएम प्रशासन अमित कुमार भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण पर हैं। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शुक्रवार रात डीएम को पत्र लिखकर सप्ताह में एक दिन संपूर्ण लॉकडाउन का सुझाव दिया था। जिसके बाद प्रशासन ने रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन के आदेश जारी किए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21234 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + fifteen =