संपादकीय विशेष

24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा फेल: गर्मी के मौसम में बिजली कर रही परेशान

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन 24 घंटे बिजली की आपूर्ति का दावा करते हैं। शहर की कई बस्तियों में चार घंटे तक बिजली गुल रही। गर्मी के मौसम में बिजली के गायब हो जाने से आम जनता के सामने परेशानी खड़ी हो जाती है।

शहर में करीब चार साल से बिजली की आपूर्ति निरंतर जारी रखने के आदेश हैं। सपा के बाद भी भाजपा सरकार में भी यहां 24 घंटे आपूर्ति के आदेश जारी हुए। विभाग की लापरवाही से ही विद्युत आपूर्ति बाधित होती है।

सर्दी के मौसम में तो बिजली के जाने के बारे में मालूम नहीं होता। गर्मी के मौसम में कुछ घंटे के लिए भी बिजली जाती है तो लोग व्याकुल हो जाते हैं। अभी तक शहर की बिजली आपूर्ति ठीक चल रही थी, मगर जैसे ही जून माह में गर्मी का प्रकोप बढ़ा तो बिजली की आपूर्ति भी लड़खड़ा गई है।

बिजली कई घंटे गायब रही। महावीर चौक फीडर से जिन क्षेत्रों में बिजली जाती है वहां आपूर्ति नहीं हुई। जाट कालोनी, केशवपुरी, खालापार आदि क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के दूसरे हिस्सों में भी बिजली की कई जगह यही स्थिति रही। एक्सईएन पंकज कुमार का कहना है कि विभाग ने लाइन ठीक करने के लिए कुछ घंटे का शटडाउन लिया था।

आपूर्ति अब सुचारु है। उन्होंने दावा किया कि शहर की जनता को 24 घंटे आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि कभी कभार आंधी और बारिश के कारण पोल के क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होती है। लाइन में फाल्ट होने के कारण भी अक्सर समस्याएं आती है। हालांकि विद्युत निगम के कर्मचारी पूरी तत्परता के साथ फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति सुचारु बनाए रखने की कोशिश करते हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 4 =