फिल्मी चक्कर

रिलीज हुआ Gadar 2 का गाना उड़ जा काले कावा

Gadar 2  को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. गदर: एक प्रेम कथा का गाना उड़ जा काले कावा का टीजर जारी किया गया था. अब इस सॉन्ग का नया वर्जन 22 साल बाद रिलीज किया गया है. सॉन्ग में तारा यानी सनी देओल और सकीना यानी अमीषा पटेल के बीच खूबसूरत केमिस्ट्री देख आपका दिल उनपर आ जाएगा.

एक बार फिर से तारा और सकीना की प्रेम कहानी की दुनिया में डूबने के लिए तैयार हो जाए. उड़ जा काले कावा का नया वर्जन आपको जरूर पसन्द आएगा. जब गाना पहली बार गदर: एक प्रेम कथा के साथ लॉन्च किया गया था, तब कुछ ही समय में एक प्रेम गीत बन गया था. नये गाने में सकीना और तारा सिंह पुरानी यादों को याद करते दिखते है. दोनों की जोड़ी मैजिकल लग रही है.

उड़ जा काले कावा का ओरिजनल सॉन्ग उदित नारायण और अलका याग्निक द्वारा गाया गया था, जबकि नये वर्जन को मिथुन ने रिक्रिएट औऱ रीअरेंज किया है. उड़ जा काले कावा मूल रूप से उत्तम सिंह द्वारा रचित था और गीत आनंद बख्शी द्वारा लिखे गए थे.

वहीं, ये गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. यूजर्स इसपर कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा, लौट आया तारा सिंह-सकीना. एक यूजर ने लिखा, गदर एक फिल्म नहीं बल्कि हम 90 के दशक के बच्चों के लिए एक इमोशन है. तारा सिंह और सकीना की महाकाव्य प्रेम कहानी को फिर से याद करते हुए.

गदर: एक प्रेम कथा’ बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट बन गई थी. अमीषा पटेल ने भी फिल्म में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी. ‘गदर’ ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़े और 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, जो उस वक्त बहुत बड़ी रकम थी. तारा सिंह औऱ सकीना की लवस्टोरी ने दर्शकों के दिलों को छू लिया था. बता दें कि गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20825 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + eight =