उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद: नाली के विवाद में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बुजुर्ग महिला की हत्या

गाजियाबाद में नाली के विवाद में बुजुर्ग महिला के सिर पर पत्थर मार दिया गया, जिससे महिला की मौत हो गई। यही नहीं बुजुर्ग महिला के परिवार के अन्य सदस्यों को भी लाठी-डंडों से पीटा गया। वारदात में 2 लोग घायल हो गए हैं।

ये मामला मसूरी इलाके का है। बताया जा रहा है कि इलाके में रहने वाली बुजुर्ग महिला रमजानी के बेटे ने टूटी हुई नाली पर सीमेंट से प्लास्टर किया था।

लेकिन पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों को ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने इसका एतराज किया। इसी एतराज के बाद विवाद बढ़ गया और पड़ोस में रहने वाले युवक और उसके साथी लाठी-डंडे और पत्थर लेकर आ गए। एक बड़ा सा पत्थर बुजुर्ग महिला रमजानी की तरफ फेंका गया।

महिला छत पर खड़ी हुई थी। जैसे ही पत्थर लगा,वो नीचे गिर गयी।अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई।वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। घटना में महिला का बेटा और एक अन्य युवक भी घायल हुआ है।

घटना के बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। परिजन भी लगातार पीड़ित के घर पर पहुंच रहे हैं। आसपास के लोगों के बीच भी माहौल गमगीन हो गया है।

आरोपी पड़ोसी का पूरा परिवार फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले के सभी परिवार आपस में मिल जुल कर रहते हैं। लेकिन नाली के विवाद में इस तरह की वारदात के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था।जिसने भी इस घटना को सुना है वह हैरान है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

एनसीआर में पहले भी इस तरह की वारदातें सामने आती रही है। जिसमें मामूली बात पर लोग एक दूसरे की जान लेने पर आमादा हो जाते हैं। इससे यह साफ है कि लोगों में गुस्सा कितना बढ़ रहा है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − three =