उत्तर प्रदेश

रामनगर पुलिस का गुडवर्क: दहेज़ हत्या को लेकर पुलिस ने सास ससुर समेत 5 गिरफ्तार, भेजा जेल

रामनगर बाराबंकी। दहेज की खातिर दहेज़ लोभियों ने विवाहिता की दर्दनाक हत्या कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद ससुर, सास, पति जेठ समेत ननद को गिरफ्तार कर लिया।

कुल पांच लोग इस हत्या में शामिल बताये जा रहे है। बताते चले की रोज़ रोज़ के झगडे से परेशान होकर ससुरालजनों ने ये कदम उठाया था। पहले सर पर चार पाई की पाठी मार कर घायल किया।फिर जलाकर मार दिया।

इस बात का खुलासा थाने पर आयोजित प्रेस वार्ता में सीओ दिनेश कुमार दुबे ने किया।उन्होंने बताया कि कस्बा निवाशी निखिल कुमार मिश्रा की 26 वरसीय पत्नी ज्योतिमा से पति समेत घर वाले दहेज को लेकर लड़ाई झगड़ा करते थे।विवाहिता को रास्ते से हटाने के लिए परिवार के सभी लोगो ने चर्चा की जिसमे मृतका की ननद ने अपने बड़े भाई के साले को 2 लाख रुपये में हत्या करने के लिये राजी किया।

घटना के दिन सभी जान बूझ कर गायब रहे और उसकी ननद के बड़े भाई का साला भोला नाथ निवासी गढ़ी बिठौली थाना असन्द्रा दिन करीब दस बजे घर आ धमका उसने चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया।

उसके बाद भोला ने घर मे पड़ी खटिया की पाटी उठाकर मार दिया।जब वह तड़पने लगी तो उसने उसे जला दिया इस जघन्य हत्या कांड में मृतका के पिता अंग्रेज ने 6 लोगो पर दहेज़ के लिए हत्या करने के मुकदमा कायम कराया था।जिसमे तत्परता दिखाते हुए मृतका के पति निखिल कुमार जेठ अनुज कुमार सास चंद्रावती ननद अंजू पांडेय उर्फ गुड़िया निवाशी कादिराबाद 2 थाना रामनगर व भोला पाठक को गिरिफ्तार किया सभी को जेल भेज दिया गया है।

भोला के माथे पर जले के निशान भी माजूद थे।और बाल झुलस गए थे इसीलिए उसने जले बाल भी कटवाए थे। इस घटना के खुलासे में कस्बे में तैनात सिपाही विनय वर्मा की भूमिका महत्वपूर्ण रही।जिसकी सीओ ने पीठ थपथपाई। फ़िलहाल पुलिस ने सभी दहेज़ लोभियों के खिलाफ गम्भीर मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है।

बाराबंकी की रामनगर थाना पुलिस ने दहेज लोभियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है आपको बता दें कि रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज की खातिर जिंदा जलाकर मारने के आरोप पर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है

जिनके ऊपर दहेज प्रथा अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही कर दी गई है आरोपी भोला नाथ पाठक नें पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने दो लाख रुपये के लालच में अपनी बहन के समान ज्योतिमा मिश्रा को चारपाई की पाटी से सर में मारकर घायल कर बाद में जलाकर हत्या कर दी

यह सब उसने अपने रिश्तेदारों ज्योतिमा के ससुरालीजनों के कहने पर किया है। ज्योतिमा का आये दिन विवाद दहेज को लेकर होता रहता था इसी वजह से इन लोगो ने उसको मुझसे मरवा दिया।

ज्योतिमा को जलाते समय मेरे बाल झुलस गये थे तथा माथे पर भी झुलसन हो गयी थी जिस पर मैने अपने बाल नाई की दुकान पर छोटे-छोटे करा लिया हूँ, जिससे कोई जान न पाये।

मृतका ज्योतिमा के ससुरालीजनों द्वारा सूझबूझ व षड़यन्त्र बद्ध तरीके से जानबूझकर दहेज के लालच में ज्योतिमा की हत्या की है, थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्यवाही कर दी गई है और आरोपियों को जेल भेज दिया गया

बाराबंकी: विवाहिता की जलाकर हत्या,पिता ने लगाया ससुराली जनों पर हत्या का आरोप

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 2 =