उत्तर प्रदेश

रामनगर के केसरीपुर में बिजली समस्या: चेयरमैन और अधिशासी अभियंता द्वारा भ्रमण

रामनगर। नगर पंचायत रामनगर के केसरी पुर मोहल्ले में अधिशाषी अभियंता बिजली व चेयरमैन द्वारा भ्रमण कर बिजली समस्या देखी गई और जनता को उनके निदान का भरोसा दिया गया ।

नगर पंचायत रामनगर का केसरी पुर मोहल्ला कादिराबाद एक वार्ड नंबर 2 के नाम से जाना जाता है जो नगर पंचायत का हिस्सा है। यहां कस्बाई बिजली सुविधाएं नहीं है

क्योंकि बिजली यहां गनेशपुर फीडर द्वारा दी जा रही है जो ग्रामीण है।बीच में रेलवे लाइन होने के कारण रामनगर फीडर से बिजली सप्लाई नहीं हो पाती है।

इसी वजह से अधिकारी यह जानते हैं कि यह गांव नगर पंचायत का हिस्सा नहीं है बल्कि यह कोई एक गांव है । इसी भृम में जब नगर में जर्जर तार केबल में बदल रहे थे

खम्भे गड़ रहे थे तो यह मुहल्ला छूट गया।यहां बिजली के खंभे बदले नही गए केबल तार नहीं लगाए गए जबकि नगर क्षेत्र में योजना पूर्व में चली थी।

तमाम तरह की शिकायतों के बाद चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी द्वारा अधिशाषी अभियंता रामनगर हर्षित श्रीवास्तव को बुलाकर गुरुवार को मोहल्ले का भ्रमण कराया गया।

दोनों लोगों ने लटकते तार, जर्जर तार, टेढ़े खंभे व छत से गुजरे तार आदि देखे। जनता की समस्याएं भी सुनी । अधिशाषी अभियंता ने कहा कि यंहा भी पूर्व में नगर के साथ ही केबल तार लगाने चाहिए थे

लेकिन कहीं भृम की वजह से काम नहीं हो सका है ।इसके लिए प्रस्ताव बनाकर अधिकारियों को भेजेंगे और छोटी-मोटी समस्याएं जो उनके स्तर की हैं वे हल कर देंगे।

वार्ड वसियो ने कहा कि जो तार लटक रहे हैं और जो छतों पर हैं उन्हें तो तुरंत बदलवा दिया जाए जिसे चेयरमैन ने भी कहा कि इस समस्या का समाधान जरूरी है। वार्ड के सभासद विमलेश कुमार द्वारा बताया गया कि पूर्व में एसडीओ से कहा भी गया था लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। बहरहाल अब इस भ्रमण अभियान के बाद संभावना बनी है कि जनता की समस्या का समाधान हो जाय।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =