उत्तर प्रदेश

Hapur News: पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा  से मांगी 10 लाख की रंगदारी

Hapur News:  एक सिरफिरे ने हापुड़ के पुलिस अधीक्षक (SP) अभिषेक वर्मा के सरकारी फोन और सीयूजी नंबर पर फोन कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। मांग पूरी न करने पर उन्हें व परिवार को मौत के घाट उतारने की धमकी दी गई है।

यह धमकी आरोपित ने पुलिस कार्यालय के सरकारी लैंडलाइन नंबर पर फ़ोन कर टेलीफोन ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल को दी। इतना ही नहीं, एसपी के सीयूजी नंबर पर कॉल करके भी आरोपित ने धमकी देकर रंगदारी की मांगी है। इस मामले में हेड कांस्टेबल की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम रोहित सक्सेना बताया था।

फोन ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल अनुज कुमार ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह पुलिस कार्यालय में सरकारी लैंडलाइन नंबर टेलीफोन ड्यूटी पर तैनात है। 28 फरवरी को लैंडलाइन नंबर पर एक नंबर से फोन कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम रोहित सक्सेना बताया था। आरोपित ने एसपी अभिषेक वर्मा  से बात कराने के लिए कहा। कारण पूछने पर आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता शुरू कर दी। 

आरोपित ने धमकी दी कि एसपी से दस लाख रुपये की रंगदारी चाहिए। रंगदारी न देने पर एसपी और उनके परिवार को मौत के घाट उतारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने कॉल काट दी, इसकी जानकारी एसपी को दी गई। बताया जा रहा है कि बीती 28 फरवरी को भी आरोपित ने एसपी के सीयूजी नंबर पर भी कॉल की थी। कॉल एसपी के पीआरओ निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने उठाई थी। आरोपित ने कॉल पर एसपी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग किया। निरीक्षक द्वारा विरोध करने पर आरोपित ने गाली गलौज कर दी थी और सरकारी कार्य में बाधा डाली।

पुलिस के अनुसार आरोपित ने एसपी अभिषेक वर्मा के नाम से फेसबुक पर फर्जी पेज बनाया है। जिसपर उसने एसपी को बदनाम करने के लिए उनकी फोटो के साथ महिला उपनिरीक्षक की फोटो भी लगाई है। लगातार फोन कॉल कर आरोपित सरकारी कार्य में बाधा पहुंचा रहा है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सर्विलांस, साइबर सेल और थाना पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। 

पिलखुवा क्षेत्र के नया गांव में मंडी में मजदूर का कार्य करने वाले एक 55 वर्षीय वृद्ध की शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी पर उसके साथियों ने सिर पर डंडे से वार करके हत्या कर दी। परिजनों  के आरोप पर पुलिस ने हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नया गांव निवासी लालू पुत्र नानक अपने दो साथियों के साथ गांव में ही बने एक मंदिर के पास प्रतिदिन शराब पिया करता था। शनिवार की देर रात्रि जब वह घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। वह मंदिर के पास सड़क पर पड़ा मिला। 

उसके सिर से खून बह रहा था, उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने रात दो बजे घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मृतक की पत्नी रामवती की शिकायत पर दो आरोपियों को गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है, दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब पीने के दौरान किसी बात पर कहासुनी हुई, जिसके बाद उसकी दोनों ने उसकी हत्या कर दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =