Hardoi: पुलिस गिरफ्त में एक युवक ने खुद पर कर लिया ब्लेड से हमला
Hardoi पुलिस गिरफ्त में एक युवक ने खुद पर ब्लेड से हमला कर लिया. युवक ने धारदार ब्लेड से अपनी गर्दन और पेट पर वार किया, जिससे वो लहुलुहान हो गया. आनन फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल पुलिस मामले को लेकर कोई जवाब नहीं दे रही है.
बिलग्राम कोतवाली- चोरी के शक में गिरफ्तार कर लाए गए शख्स ने ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली और पेट भर भी वार कर लिया. जिसके बाद उसकी उसकी बिगड़ने लगी. पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उपचार के लिए उसे नजदीकी सीएचसी में ले गए, जहां उसका उपचार किया गया.
बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय युवक सचिन पुत्र श्रीपाल निवासी सुलहाड़ा, बिलग्राम को बिलग्राम पुलिस ने हिरासत में लिया था, नगर में हुई चोरी को लेकर पुलिस ने बिलग्राम नगर सहित कई लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही है. उसी में सचिन नाम का युवक भी पुलिस की गिरफ्त था.
बताया जा रहा है कि थाने के अंदर बैठे सचिन ने ब्लेड से अपनी गर्दन व पेट पर हमला कर लिया, जिससे उसकी गर्दन से खून निकलने लगा. पुलिसकर्मियों ने खून निकलता देख युवक को आनन-फानन में सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया. हालंकि मामले को लेकर पुलिस अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. घटना में पुलिस वर्जन के लिए सीओ सत्येंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक बिलग्राम को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल पिक नहीं किया.
दरअसल, बीते 1 माह से हरदोई पुलिस के लिए चोर किसी आफत से कम नहीं है. चोरियों की वारदात की बाढ़ सी आई है. पिछले महीने मल्लावां इलाके में 10 दिन में चोरों ने 23 चोरियों को अंजाम दिया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी किया था
लेकिन बावजूद इसके चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही. बिलग्राम में एक साथ सात दुकानों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया और फिर टडियावा इलाके में दिनदहाड़े दो घरों में घुसकर चोरी की.

