Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुज़फ्फरनगर में कोरोना की दहशत में बढ़ रही है हार्ट अटैक की घटनायें,पेपर मिल मालिक व लोहा व्यापारी समेत 4 की मौत

मुजफ्फरनगर। कोरोना काल में अचानक हार्टअटैक के मामले बढते जा रहे है। शहर में पिछले 24 घंटे में एक पेपर मिल के मालिक समेत 4 लोगों की हार्टअटैक से हुई मौत से हडकम्प मच गया।

ये कोरोना की दहशत के चलते बढ़ रहे तनाव के कारण माना जा रहा है, इनमे दो तो कोरोना से संक्रमित भी हुए थे।जानकारी के अनुसार गंगोत्री पेपर मिल के मालिक और डीएवी कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद मित्तल का दुखद निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि मृतक विनोद मित्तल कोरोना से ग्रसित थे, जिनका दिल्ली में उपचार चल रहा था। मृतक विनोद मित्तल के भतीजे भाजपा नेता अंचित मित्तल ने बताया कि उनके ताऊजी कोरोना पॉजिटिव आये थे

जिसके बाद उनका दिल्ली में उपचार चल रहा था और गत दिवस उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह स्वस्थ दिखाई दे रहे थे, लेकिन आज देर शाम अचानक हार्टअटैक से उनका दुखद निधन हो गया।

इसी प्रकार नईमंडी के लोहा व्यापारी सुरेश मिश्रा का भी आज हार्टअटैक से आज निधन हो गया। वह भी कुछ दिन पूर्व ही कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से अपने घर आये थे और स्वस्थ थे

लेकिन आज अचानक हार्टअटैक से उनकी मौत हो गई, इसके अलावा जनपद के प्रमुख साउंड कारोबारी व भारद्वाज साउंड के मालिक प्रबुद्ध भारद्वाज का भी दिल का दौरा पडने से निधन हो गया।

इसी प्रकार बीते दिवस शिव चौक पर गोल मार्किट में स्थित लीजेंड आईसक्रीम के मालिक प्रेम पुनियानी का भी दिल का दौरा पडने से ही दुखद निधन हो गया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 5 =