Hijab Controversy: Priyanka Gandhi के बिकनी वाले बयान पर हमलावर हुई बीजेपी
Hijab Controversy: कर्नाटक में हिजाब को लेकर उठे विवाद के बाद देशभर में स्कूल – कॉलेजों के ड्रेस कोड को लेकर नया बहस छिड़ चुका है। हिजाब विवाद के जद में आए कॉलेज छात्राओं के समर्थन के चक्कर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi ने ऐसा बयान दे दिया है कि जो अब उनके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। प्रियंका के बयान को अब बीजेपी ने मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है।
कर्नाटक में उपजे हिजाब विवाद पर मुस्लिम छात्राओं के समर्थन में ट्वीट करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा कि बिकिनी हो, घूंघट हो, जींस या फिर हिजाब. यह महिलाओं का अधिकार है कि वे क्या पहनना चाहती हैं। प्रियंका ने आगे लिखा कि वो क्या पहने इसका अधिकार उन्हें भारत के संविधान से मिला है। भारत का संविधान उन्हें कुछ भी पहनने की गारंटी देता है। इसलिए महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करें।
Whether it is a bikini, a ghoonghat, a pair of jeans or a hijab, it is a woman’s right to decide what she wants to wear.
This right is GUARANTEED by the Indian constitution. Stop harassing women. #ladkihoonladsaktihoon
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 9, 2022
रिपोर्टर से चिढ़ गईं थीं Priyanka Gandhi
बिकिनी का जिक्र करते ही प्रियंका गांधी बीजेपी के निशाने पर आ गईं। भाजपा ने उनके ट्वीट से इस शब्द को निकालकर उनपर हमला बोलना शुरू कर दिया है। भाजपा ने प्रिय़ंका पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या महिलाएं बिकिनी पहन कर कॉलेज जाएंगी? वहीं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हिजाब पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी का बयान महिलाओं की गरिमा और शालीनता के खिलाफ है। मिश्रा ने कांग्रेस महासचिव को नसीहत देते हुए कहा कि इस तरह की भाषा एक महिला के मुंह से शोभा नहीं देते हैं।
इस मामले में कर्नाटक से आने वाली भाजपा विधायक रेणुकाचार्य ने भी अजीब बयान दिया है। रेणुकाचार्य प्रियंका गांधी के बयान का जिक्र करते हुए कहतीं हैं कि बिकिनी जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना घटिया है। कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को पूरे कपड़े पहनना चाहिए। महिलाओं के कपड़ों के कारण ही आज दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं।
वहीं बीते दिन लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब एक रिपोर्टर ने प्रियंका गांधी से इस संदर्भ पर प्रशन पूछना चाहा तो वो रिपोर्टर पर भड़क गईं। उन्होंने मीडिया पर उनके बयान को गलत तरीके से पेश करने का आरोप जड़ दिया।

