Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हिंदी शार्ट फिल्म आत्मनिर्भर का पोस्टर लांच किया

मुजफ्फरनगर। बीती सोमवार की देर रात हरियाणा प्रांत के जिला पानीपत के संजय चौक पर स्थित होटल मिड टाउन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मित्र व भारतीय मोदी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राजीव आहूजा ने अपने कर कमलों द्वारा फिल्म प्रोड्यूसर नसीम कुरैशी की चौथी हिंदी शार्ट फिल्म आत्मनिर्भर का पोस्टर लांच किया।

इस दौरान यहां पल फिल्म के डायरेक्टर जीशान अहमद व फिल्म की मुख्य नायिका माणि गौतम भी उपस्थित रही।

यहां पर डॉक्टर राजीव आहूजा ने फिल्म आत्मनिर्भर की टीम के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि आप लोगों ने आत्मनिर्भर की जो एक दो क्लिप मुझे दिखाई हैं उससे ऐसा प्रतीत होता है कि आपकी ये फिल्म केंद्र और यूपी सरकार के अलावा दर्शकों के द्वारा भी सराही जायेगी

क्योंकि फिल्म का विषय नारी शक्ति को लेकर फिल्माया गया है जो कि वास्तव में गजब है। उन्होंने इससे पूर्व टीम के सभी सदस्यों का अपने यहां आने पर सबका गर्मजोशी से स्वागत किया।

टीम के सभी सदस्यों ने श्री आहूजा के साथ फोटो खिंचवाए व सेल्फी भी ली।

डायरेक्टर जीशान अहमद ने जल्दी ही हरियाणवी व पंजाबी भाषा में पानीपत में एक फिल्म बनाने का वायदा किया। यहां पर कास्टिंग डायरेक्टर दीपक राजपूत, फिल्म यूनिट के सदस्य रहीस मलिक व फिल्म के प्रोड्यूसर नसीम कुरैशी भी उपस्थित रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 16 =