दीनी तालीम लेने वाले तीन बच्चों को कुरआन ए पाक देकर सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे के मंदवाडा रोड पर स्थित मक्का मस्जिद में दीनी तालीम लेने वाले तीन बच्चों को आज शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उनका कुरआन ए पाक पूरा होने पर मस्जिद के परिसर में ही आयोजित एक सादे समारोह में कुरआन ए पाक देकर सम्मानित कर तीनों बच्चों का हौंसला बढ़ाया गया।
जिसको लेकर तीनों बच्चों के परिजनों में खुशी का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मक्का मस्जिद में दीनी तालीम हासिल करने वाले तीनों बच्चों जिनमें १८ वर्षीय मौहम्मद उवेश पुत्र आस मौहम्मद राणा निवासी पिठलोक्कर जनपद मेरठ, १५ वर्षीय उबेदुल्लाह पुत्र हाजी शहजाद सिद्दीकी निवासी बुढ़ाना और १४ वर्षीय मुदस्सिर पुत्र मास्टर फारुख चौधरी निवासी भसाना बुढ़ाना को उनके उस्ताद कारी अब्दुल कादिर द्वारा कुरआन ए पाक मुकम्मल कराया गया।
जुमे की नमाज के बाद यहां पर आमंत्रित किए गए मौलाना गय्यूर द्वारा दुआ कराई गई।
इस दौरान यहां पर मुफ्ती वसीम, मुफ्ती महताब, मौहम्मद आसिफ कुरैशी, रिजवानुल हक, कारी फुरकान और मौलाना फारुख आदि धार्मिक उलेमा उपस्थित रहे। उधर कुरआन मुकम्मल होने पर तीनों बच्चों के परिजनों में खुशी का माहौल है। यहां पर तीनों बच्चों के मौहल्लों में मिष्ठान का वितरण भी किया गया।
