Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सैकडों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन,अक्षय सैनी को जिला मंत्री और अंशुल अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रांत पंवार के नेतृत्व में पूर्व विधायक पंकज मलिक के आवास पर आकर सैकड़ों की जनसंख्या में युवाओं ने कांग्रेस पार्टी मै आस्था जताते हुए पद ग्रहण किया। इस मौके पर अक्षय सैनी को जिला मंत्री और अंशुल अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया

 राहुल भारद्वाज ने सेवादल जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में सभी युवाओं को कांग्रेस ज्वाइन कराई। पूर्व विधायक पंकज मलिक ने कहा कि कांग्रेस सभी का मान सम्मान रखेगा सभी के हितों का ध्यान रखेगी और कांग्रेस ही आपको उज्जवल भविष्य देगी। अब समय आ गया है इस सरकार से हमें बेरोजगारी पर बात करने का और इन बच्चों को उज्जवल भविष्य बनाने का।

युवा जिलाध्यक्ष विक्रांत पवार ने कहा कि अगर सरकार बढ़ती बेरोजगारी पर ध्यान नहीं देगी तो जिले के अंदर युवा धरना देंगे और बेरोजगारी पर प्रदर्शन करेंगे। बहुत जल्दी हम सरकार को जगाने के लिए जिले के अंदर प्रदर्शन करेंगे।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में अक्षय सैनी, ऋषि गर्ग, रोहित कश्यप, अंशुल अग्रवाल, उस्मान, हिमांशु, सौरभ, विनीत, अनुज, गुलाब, सूरज कश्यप, बेबी कश्यप, अहमद त्यागी, चीनू पंडित, अनस त्यागी, आमिर सैफी, अंकुश कश्यप, कपिल कश्यप, तनुज कश्यप, अश्वनी, सौरभ, शाहरुख त्यागी और हुसैन त्यागी आदि सैकड़ों युवा शामिल रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 3 =