News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

किसानों की ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नेसमस्याएं सुनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मोरना परिषद की अध्यक्षता में गन्ना विकास समिति मोरना में किसान मेले में किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। जे०पी० दिवाकर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मोरना परिषद की अध्यक्षता में गन्ना विकास समिति मोरना में किसान मेले में किसानों द्वारा १९० शिकायते दी गई, जिसमें से १५६ शिकायतो का मौके पर निस्तारण करा दिया गया, शेष शिकायतो को सम्बन्धित गन्ना सुपरवाइजर शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं मेले में सभी चीनी मिलों का स्टाफ व परिषद मोरना समिति मोरना का स्टाफ उपस्थित रहा।

सहायक आयुक्त ने भौतिक सत्यापन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सहायक आयुक्त सहकारिता एवं क्षेत्रीय एवं जिला प्रबंधक पी०सी०एफ० के साथ पी०सी०एफ० बफर गोदाम का भौतिक सत्यापन किया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त सहकारिता एवं क्षेत्रीय एवं जिला प्रबंधक पी०सी०एफ० के साथ पी०सी०एफ० बफर गोदाम का भौतिक सत्यापन किया। सत्यापन दौरान बफर गोदाम में लगभग ३५०० मि टन यूरिया तथा ४३०० मि टन फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध पाया गया। जिला प्रबंधक पी सी एफ से डिमांड के अनुसार उर्वरक प्रेषण करने का निर्देश दिया गया।

वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के कुशल नेतृव्य मे थाना खतौली पर उ०नि० मुनीश कुमार द्वारा थाना खतौली पर पंजीकृत मु०अ०सं० ४७९/२२ धारा ३७६ भादवि में वांछित अभियुक्त सूरज पुत्र सोहनवीर निवासी ग्राम छछरपुर थाना खतौली मु०नगर को गिरफ्तार किया।

 

अवैध गांजे के साथ शाहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे वाँछित/वारंटी/अवैध शस्त्र/अवैध शराब् के अभियान के दौरान ०१ नफर अभियुक्त गिरफ्तार किया। उ०नि० गिर्राज किशोर सिंह थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त रविन्द्र उर्फ बैचेन पुत्र देवीचन्द निवासी मौ० सैनियान कस्बा व थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर को स्काईलैण्ड स्कूल के बराबर पलडी वाली सडक से ०१ किलो २०० ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से अभियुक्त के कब्जे से ०१ किलो २०० ग्राम अवैध गांजा बरामद बरामद किया।

 

महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, फांसी देकर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर के गांव कुतुबपुर में महिला की संदिग्ध मौत हो गई। मृतका की बुआ ने फांसी देकर हत्या का आरोप लगाया। मृतका का पति तथा ससुर घर से फरार हो गए। मृतका के गर्दन पर निशान पाए गए हैं।
मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में २७ वर्षीय महिला मसरूफा पत्नी उमर मोहम्मद उर्फ सोनू का शव उसके घर से बरामद हुआ। महिला की बुआ हूरो ने आरोप लगाया कि मसरूफा की उसके पति उमर मोहम्मद ने फांसी लगाकर हत्या की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला की गर्दन पर फांसी के निशान पाए गए हैं। जनपद शामली के थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव अमेटा निवासी मसरूफा पुत्री शोकीन ने उमर मोहम्मद से प्रेम विवाह किया था। तब से ही उसके स्वजन ने उससे नाता तोड़ लिया था। मसरूफा के ३ वर्षीय बेटा तथा ३ माह की एक बेटी है। सूत्रों की माने तो मसरूफा तथा उसके पति उमर मोहम्मद के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। मसरूफा ने पति उमर मोहम्मद द्वारा मारपीट करने तथा प्रताड़ित करने की शिकायत गांव वालों से भी की थी। मृतका की बुआ हूरो ने बताया कि उसके बेटे को गांव के ही एक युवक ने फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह गांव में पहुंची। बताया कि गांव से मसरूफा का पति उमर मोहम्मद फरार हो चुका है। सूचना पर गांव में थाना मीरापुर पुलीस पहुंची। मृतका के बुआ के बेटे ने पुलिस में हत्या की तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने मसरूफा के भाई को घटना की सूचना दी। पुलिस मृतका के भाई तथा अन्य स्वजन का इंतजार कर रही है। सीओ जानसठ शकील अहमद व अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

 

Muzaffarnagar News
सीएमओ को सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति अपने साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुँचे ओर ओर जिला चिकित्सा अधिकारी महावीर सिंह फौजदार द्वारा जिले में फर्जी अस्पताल व क्लीनिको को सीज करने जैसे सराहनीय कार्य को लेकर मोर्चा कार्यकताओ ने सीएमओ महावीर सिंह फौजदार को शाल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा है कि जिलेभर में जो फर्जी तरीके से अस्पताल व क्लीनिक स्टोर आदि चल रहे थे, सीएमओ ने ऐसे प्रतिष्ठानों को बंद करने का काम किया, यह सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा है कि जिले में ऐसे बहुत से अस्पताल है जो बिना रजिस्ट्रेशन व बिना डिग्री के डॉक्टरों के चल रहे है और अस्पताल मालिक अनट्रेंड डॉक्टरों से काम चला रहे है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह पाल, प्रभारी डॉश राजवीर सिंह प्रजापति, मोर्चा नेता इंदमल प्रजापति, रविंद्र पाल, डॉश अम्बार हसन, सचिन प्रजापति, ऊदल सिंह सैन, जगदीश प्रजापति, गुरमीत सिंह, शंकर पासी, बिनेश कोरी आदि मौजूद रहे।।

 

अग्निवीर सेना भर्ती को लेकर ली बैठकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा अग्निवीर सेना भर्ती को सकुशल सम्पन्न कराने व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने के दृष्टिगत नियुक्त किये गये मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 20 सितम्बर से शुरु हो रही भारतीय सेना की अग्निवीर सेना भर्ती को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने के दृष्टिगत जिला पंचायत सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा अग्निवीर सेना भर्ती में लगाये गये मजिस्ट्रेट को ब्रीफ किया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा ब्रीफिंग में उपस्थित समस्त मजिस्ट्रेट को बताया गया कि कई वर्षों बाद होने जा रही सेना भर्ती में अभ्यर्थियों की अधिक भीड़ रहने की पूरी सम्भावना है, जिसके दृष्टिगत आपको अपने निर्धारित जोन एवं सेक्टर में पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समय से अपने अपने ड्यूटी स्थान पर पहुंचने, सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, शालीनतापूर्ण व्यवहार रखने, अराजक तत्वों पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करनें, सेना भर्ती हेतु आए अभ्यर्थियों की हरसम्भव सहायता करने तथा किसी भी छोटी-बड़ी सूचना से उच्चाधिकारीयों को अवगत कराने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि अग्निवीर सेना भर्ती को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मुजफ्फरनगर शहर को ०५ जोन तथा ०९ सेक्टर में विभाजित किया गया। प्रत्येक जोन एवं सेक्टर में दो-दो पालियों में मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये है, जो दिनांक १९.०९.२०२२ से शुरु होकर भर्ती समाप्ति तक २४ घण्टे जारी रहेगी । साथ ही स्टेडियम के अतिरिक्त बस स्टैंड , रेलवे स्टेशन आदि शहर के ०७ मुख्य स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं पीएसी बल व्यवस्थापित किया गया है एवं किसी भी आपातकालीन स्थिती में तत्काल सहायता पहुंचाने हेतु ०५ क्यूआरटी लगाई गयी हैं । इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भर्ती स्टेडियम, नुमाईश ग्राउण्ड तथा सेना भर्ती मार्गों एंव संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जा रही है ।
मीटिंग के दौरान नगर मजिस्ट्रेट अनुप कुमार सहित समस्त मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

 

दिव्य श्री राम कथा सत्संग जिला कारागार में हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री हरि सत्संग सेवा समिति, मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में राष्ट्रीय संत श्री अरविन्द जी महाराज के पावन सानिध्य में जिला कारागार, मुजफ्फरनगर में दिव्य श्री राम कथा सत्संग कराया गया। संत श्री अरविन्द जी महाराज के प्रवचन के दौरान कारागार में निरूद्ध बंदियों द्वारा भाग लेकर महाराज जी के प्रवचनों को बडे ध्यान से सुना गया। संत श्री अरविन्द जी महाराज द्वारा बंदियों को जेल से बाहर निकलकर सही मार्ग पर चलने के बारे में बताया। महाराज जी द्वारा बंदियों को अपना पुराना जीवन भूल नयी एवं अच्छी राह की ओर चलने को कहा। साथ ही यह भी कहा कि हमे अपनी सभी बुरी आदतों को छोडकर अच्छी आदतें अपनानी चाहिये। उन्होंने जेल में देखें आमूलचूल परिवर्तन पर कहा कि इस जेल पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यहां का वातावरण स्वच्छता और दीवारों पर हर धर्म और जाति के स्लोगन इंसानियत की कहानी बयां कर रहे है। भले ही मनुष्य जाति धर्म और बंधनों में बंध कर रहे लेकिन इंसानियत से बडा कोई धर्म नहीं है। जेल का पर्यावरण, वातावरण देखकर मन निश्चित ही प्रशन्न हो रहा है तथा यहां के इस बदलाओं और परिवर्तन का लाभ बंदियों को मिल रहा है। भले ही मनुष्य जाति धर्म और बंधनों में बंध कर रहे लेकिन इंसानियत से बडा कोई धर्म नहीं है। जेल का पर्यावरण, वातावरण देखकर मन निश्चित ही प्रशन्न हो रहा है तथा यहां के इस बदलाओं और परिवर्तन का लाभ बंदियों को मिल रहा है। इससे पूर्व कारागार पहुंचनें पर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बुके देकर महाराज जी का स्वागत एवं सम्मान किया। स्मृति पटल पर शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पिप करने के बाद कारागार में उन्होंने बहुत ही आत्मयिता एवं तल्लीनता के साथ सर्वप्रथम मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। इसके तत्पश्चात नवग्रह वाटिका में गये और वहां पर विभिन्न किस्म के पौधों को भी देखा तथा एक नई पौधें को लगाया। इसके उपरान्त महाराज जी द्वारा कारागार चिकित्सालय में भर्ती बीमार बंदियों को सेब व केले वितरित करते हुये उनके जेल से बाहर निकलने की कामना की। बंदियों के कल्याण हेतु बनाये गये आधुनिक एवं सुसज्जित पुस्तकालय सहित कई अन्य जगहों का अवलोकन किया । इस अवसर पर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने संत श्री अरविन्द जी महाराज एवं उनके साथ आये सभी सत्संगियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि कारागार परिवार को आशा है कि भविष्य में भी महाराज जी हमारे बीच इसी प्रकार के प्रवचन हेतु उपस्थित होते रहेंगे।
जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने कहा कि महाराज जी द्वारा श्री राम कथा को लेकर जिस प्रकार से जागरूक किया जा रहा है, वह बहुत ही लाभप्रद एवं सराहनीय है तथा उनके ऐसे प्रयासों से हम सभी अभिभूत हो रहे है। श्री राम कथा को बचपन से पढनें और पढानें की परमपरा को आगे बढाते हुये जिस प्रकार महाराज जी पहल किये हुये है उससे सभी अभिभूत है और यह मुहिम धर्म लाभ में अत्यन्त ही सहायक है। महाराज जी द्वारा बतायी गयी सभी बाते बंदियों को सही दिशा की ओर ले जाने वाली थी। इस अवसर पर जेलर कमलेश सिंह, उप जेलर मेघा राजपूत, उप जेलर सुरेन्द्र मोहन सिंह, कैलाश नारायण शुक्ला, श्री राजीव कुमार एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

 

स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़े के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी क्रम में विशाल स्वास्थ सेवा स्वास्थ्य मेला का आयोजन पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन किया गया हजारों मजे मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया कार्यक्रम में मैं मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर सिंह फौजदार जी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी शरण सिंह डॉ अरविंद पवार डॉ प्रशांत जी डॉ लोकेश गुप्ता जी का विशेष योगदान रहा इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक कंसल जी जिला मंत्री रेनू गर्ग जी जिला पंचायत सदस्य श्री भगवान शर्मा जी मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर जी मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल जी ने अपने विचार रखे इस कार्यक्रम में उपस्थित संजय गर्ग जी संजय अग्रवाल जी कुलदीप जी अखिलेश शर्मा जी अजीत सिंह तोमर जी डॉक्टर सत्यवत त्यागी जी शैलेंद्र त्यागी जी डॉक्टर प्रवीण कुमार जी डॉक्टर योगेश कुमार जी डॉ शरद कुमार जी डॉ शेखर पुंडीर जी डॉक्टर शीशपाल सैनी जी डॉक्टर जसवीर सैनी जी डॉ मुकेश जी डा सहदेव सिंह आर्य जी सतीश जी रुचि श्रीवास्तव जी डॉक्टर देवेंद्र जी स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ का डॉक्टर योगेश कुमार जी डॉक्टर अविनाश जी डॉ अंकुर कुमार डॉ अंकुर कुमार डा शेखर डॉक्टर अशोक कुमारआदि का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला जी ने की एवं सफल संचालन डॉ संदीप शर्मा जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा किया गया पूरे जिले में ५० आरोग्य मेलों का आयोजन हुआ।

चला चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गस्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एह1सास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी।
अवगत कराना है कि आगामी त्यौहारों(चेहल्लुम, रामलील, दशहरा आदि) के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर, श्री विनीत जायसवाल महोदय के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों के मुख्य बाजारों, मुख्य मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों, कोचिंग सेन्टर आदि के आस-पास पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर मुख्य स्थानो पर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की चेकिंग की गयी।

 

श्री कृष्ण कृपा परिवार ने की सन्त सेवा
भोपा। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जियो गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने जानकारी दी है कि महामंडलेश्वर गीता मनीषी सन्त श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित जीओ गीता श्री कृष्णकृपा परिवार, युवा चेतना एवं महिला मण्डल के द्वारा श्री कृष्णकृपा आश्रम शुकतीर्थ में श्री गीताजी का पाठ एवं छप्पन भोग व सन्त सेवा का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें सर्वप्रथम गणेश वन्दना,महामन्त्र व भागवत स्तुति के पाठ के पश्चात श्रृद्धालुओं ने धार्मिक भजन प्रस्तुत किए। जिन्हे सुनकर श्रोतागण भावविभोर हो गए। कार्यक्रम मे जगवती प्रकाश धर्मार्थ संस्थान शुकतीर्थ की और से राकेश गर्ग, अनिल बंसल,शैलेन्द्र किंगर द्वारा सन्त सेवा की गई। कार्यक्रम मे अजय गर्ग, सुभाष गर्ग,सुभाष गोयल, सुरेन्द्र सिंघल, संगीता शर्मा, रेणू तायल, संजीव वर्मा, अम्बरीश पालीवाल व सचिन वर्मा आदि का पूर्ण सहयोग रहा।

 

अग्निवीर भर्ती परीक्षाः जिले को पांच जोन में बांटा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) २० सितंबर से १० अक्टूबर तक अग्नीवीरों की भर्ती होगी। इसी को लेकर शहर में आज से नया रूट डायवर्जन किया गया है। एसएसपी विनीत जायसवाल ने जिले को ५ जोन में बांट दिया है।
उन्होंने भर्ती के दौरान ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया। अभ्यर्थियों के साथ सहयोग करने की अपील की। एसएसपी ने सेना के अधिकारियों को साथ लेकर भर्ती स्थल स्पोर्ट्स स्टेडियम तथा नुमाइश ग्राउंड का निरीक्षण किया।
२१ दिन तक चलने वाली भर्ती में १.७५ लाख युवा जुटेंगे-चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्नीवीरों की भर्ती होगी। भर्ती में सहारनपुर, मेरठ और मुरादाबाद मंडल के १३ जिलों के करीब १ लाख ७५ हजार अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। अनुमान है कि भर्ती में प्रतिदिन ८ हजार युवा आएंगे। सबसे पहले नोएडा के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
अग्निवीर भर्ती के लिए ५ जोन, ९ सेक्टर में बांटा जिला
जिले के ०५ जोन तथा ०९ सेक्टर में विभाजित किया गया। प्रत्येक जोन के प्रभारी सीओ रैंक तथा प्रत्येक सेक्टर के प्रभारी इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को बनाया गया। सेना भर्ती के लिए जिले में कुल १० सीओ, ७५ इंस्पेक्टर, १६५ सब इंस्पेक्टर, १२ सौ मुख्य आरक्षी और ७० यातायात पुलिस कर्मियों की शिफ्ट (दिन और रात्रि) में ड्यूटी लगाई गई है, जो १९ सितंबर यानी सोमवार से शुरू होकर भर्ती समाप्ति तक २४ घण्टे जारी रहेगी।
सात मुख्य जगहों पर पुलिस और पीएसी रहेगी
स्टेडियम के अतिरिक्त बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और शहर के ७ मुख्य जगहों पुलिस एवं पीएसी बल तैनात रहेगी। एसएसपी ने बताया, ष्किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए ५ क्यूआरटी लगाई गई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिससे भर्ती स्टेडियम, नुमाइश ग्राउंड और सेना भर्ती मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस २४ घंटे सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखेगी। अफवाह फैलाने और कोई भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी और सेना अधिकारियों ने किया निरीक्षण
एसएसपी ने पुलिस एवं सेना के अधिकारियों के साथ स्टेडियम तथा नुमाइश ग्राउंड का किया निरीक्षण। कर्नल सोमेश जायसवाल, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी क्राइम प्रशान्त कुमार प्रसाद, एसपी यातायात कुलदीप सिंह सहित अन्य पुलिस एंव सेना के अधिकारी शामिल रहे।
यातायात प्रबंधन को जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी-एसएसपी विनीत जायसवाल ने बताया, २१ दिन तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया के दौरान रोज शहर में ८ हजार से अधिक अभ्यर्थियों के आने की उम्मीद है। ऐसे में यातायात प्रबंधन बनाए रखने के लिए व्यापाक इंतजाम किये गए हैं। इसी कड़ी में भर्ती स्थल के आसपास के क्षेत्र में १९ सितंबर से नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई।
१. सूजड़ु चुंगी से मिनाक्षी चौक व मिनाक्षी चौक से सूजड़ु चुंगी को आने-जाने वाले मार्ग पर हल्के/भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल सेना भर्ती से संबंधित वाहन वं आवश्यक वस्तु तथा सामग्री वाहन ही अनुमन्य होगें।
२. एसएसपी ने आम जनता से अपील की है कि मेरठ से आने-जाने के लिए मिनाक्षी चौक से महावीर चौक-सर्कुलर रोड होकर सूजड़ु-वहलना मार्ग का प्रयोग किया जाए।
३. जाट कालोनी के अन्तवासी एवं अन्य जाट कालोनी में प्रवेश अथवा निकास के लिए सर्कुलर रोड का प्रयोग करेगें।
४. एसएसपी ने कहा कि अग्निवीर सेना भर्ती में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी, उनके साथ आने वाले परिजन एवं आम जनमानस से उनकी अपील है कि जनपद मुजफ्फरनगर की यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

 

सत्यापन समिति की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक का आयोजयन किया गया। मण्डलीय अपीलीय फोरम के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में समय १ः०० बजे आहूत की गयी जिसमें जिलाधिकारी द्वारा धर्मेन्द्र कुमार, प्रधान बनाम श्रीमती मोनिका सिंह, कोरी जाति प्रकरण पर सुनवाई की गयी। समिति के सदस्यों द्वारा दोनो पक्षों को सुना गया तथा प्रकरण में वादी एवं प्रतिवादी द्वारा साक्ष्य प्रस्तुत किये गये। उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वि०/रा० अरविन्द कुमार मिश्राग् उपजिलाधिकारी सदर परमानन्द झा उपजिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − fourteen =