वैश्विक

Hyderabad: इंदिरा पार्क में अविवाहितों जोड़ों के प्रवेश पर प्रतिबंध, विरोध के बाद फैसला पलटा

Hyderabad नगर निगम को इस हफ्ते लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा क्योंकि इंदिरा पार्क को अविवाहित जोड़ों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालांकि दो दिन बाद इस फैसले को नगर निगम द्वारा वापिस ले लिया गया। विवाद के केंद्र में पार्क प्रबंधन द्वारा लगाया गया बैनर था। बैनर में कहा गया, “अविवाहित जोड़ों को पार्क के अंदर जाने की अनुमति नहीं है।” बैनर की तस्वीरें वायरल हो गईं। जिसके चलते नगर निगम को शहर के निवासियों की आलोचना का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि यह नियम “मोरल पुलिसिंग की एक नयी मिसाल” है।

इसके बाद गुरुवार को बैनर हटा दिया गया। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के एक अधिकारी ने स्वीकार किया कि यह “गलत शब्द” था। हालांकि उन्होंने इसके पीछे की मंशा का बचाव किया। नगर निगम के अर्बन बायोडायवर्सिटी विंग के उप निदेशक जे. मुरलीधर ने कहा कि बैनर लगाने का निर्णय नागरिकों से पूछकर लिया गया था। लोगों द्वारा जोड़ों के बारे में शिकायत की गई थी। लोगों ने बताया था कि पार्क में जोड़े अभद्र शारीरिक गतिविधि करते हैं।

उन्होंने कहा कि इरादा यह संदेश देना था कि जनता को सार्वजनिक पार्कों में “सभ्य व्यवहार” करना चाहिए। अधिकारी ने कहा, “हमने जोड़ों को सार्वजनिक रूप से इस तरह के अभद्र व्यवहार करने से रोकने के लिए हर तरह की कोशिश की – वे गले मिल रहे हैं, एक-दूसरे से शारीरिक रूप से प्यार का इजहार कर रहे हैं … क्या दूसरों को यह सब देखना शर्मनाक नहीं है?”

उन्होंने कहा, “बच्चे, वरिष्ठ नागरिक और परिवार पार्क में आते हैं – हमें इस मामले पर शिकायतें मिलीं। वास्तव में, जब हमने एक बैनर लगाया था – हमें धन्यवाद देने वाले नागरिकों से कई फोन आए।” बता दें कि शहर के बीचों-बीच स्थित इंदिरा पार्क, हैदराबाद के सबसे पुराने पार्कों में से एक है और एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया है।

मुरलीधर ने कहा, “पार्क की प्रतिष्ठा को बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। अगर हम इस तरह की गतिविधियों को प्रोत्साहित करते हैं – पार्क ऐसी चीजों के लिए कुख्यात हो जाएगा।” उन्होंने कहा कि पार्क में मुश्किल से चार सुरक्षा गार्ड हैं और उनके लिए जोड़ों पर नजर रखना मुश्किल है, यही वजह है कि एक बैनर लगाया गया था।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − six =