वैश्विक

केजरीवाल को राष्ट्रवाद के बारे में जानने के लिए 3 साल के कोर्स में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता हूं-BJP MP Parvesh Sahib Singh Verma

Aam Aadmi Party के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में 10 हजार तिरंगा शाखा लगाने की बात कही थी। इसके जवाब में अब दिल्ली भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा (BJP MP Parvesh Sahib Singh Verma) ने केजरीवाल को दिल्ली में झंडेवालान और नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया।

भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा (BJP MP Parvesh Sahib Singh Verma) ने कहा कि मैं केजरीवाल जी को दिल्ली में झंडेवालान और नागपुर में आरएसएस कार्यालय का दौरा करने और राष्ट्रवाद के बारे में जानने के लिए इसके तीन साल के कोर्स में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता हूं।

Aam Aadmi Party  के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने 30 अप्रैल को कहा था कि आम आदमी पार्टी छह महीने में 10 हजार तिरंगा शाखा यूपी में बनाएगी। इसकी शुरुआत एक जुलाई से होगी। उन्होंने कहा था कि पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए 30 घरों के लिए एक मोहल्ला प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। संगठनात्मक सक्रियता के बाद पार्टी सभी वार्ड सदस्य, चेयरमैन और मेयर का चुनाव लड़ेगी।

Aam Aadmi Party की तरफ से राष्ट्रवाद के जरिए संगठन को मजबूत करने की कवायद पर भाजपा सांसद ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को संघ कार्यालय में राष्ट्रवाद के बारे में जानने के लिए संघ के तीन महीने का कोर्स करने के लिए न्यौता दिया है।

भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा (BJP MP Parvesh Sahib Singh Verma) के आमंत्रण पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। विपुल(@VipulSehgal312) नाम के एक यूजर ने लिखा, “जिसने अपने मुख्यालय पर तिरंगा 52 साल बाद फहराया है वो सिखाएंगे राष्ट्रवाद।’

वहीं विमल(@vimallakhotia) नाम के यूजर ने लिखा, “क्या जमाना आ गया है, राष्ट्रवाद जैसी बुनियादी चीज सीखने के लिए भी भाजपा वालों को बाहर से कोर्स करना पड़ रहा है।” गगनदीप(@Angad_Kh) ने लिखा, “आरएसएस वाले अब सिखाएंगे राष्ट्रवाद, जो 52 साल तिरंगा न लहरा सके नागपुर में और आज भी हिंदू राष्ट्र का सपना लिए घूम रहे हैं।”

 शनिवार को संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि नफरत फैलाकर भाजपा देश को कमजोर कर रही है। महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी के कारण उत्तर प्रदेश का नौजवान आत्महत्या कर रहा है लेकिन इसपर चर्चा नहीं हो रही है।

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − five =