उत्तर प्रदेश

जादू टोने का काम कर महिलाओं से बनाता था अवैध संबंध,सास ने एक लाख में किया दामाद की जान का सौदा

मेरठ। थाना जानी पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने प्रविन्द्र हत्याकण्ड का खुलासा कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मृतक प्रविंद्र की पत्नी भी शामिल है। बता दे कि थाना जानी क्षेत्र में 4 अगस्त को संदीप कुमार नि0 ग्राम टीकरी के द्वारा अपने भाई प्रविन्द्र उर्फ कलवा की अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार व गोली मारकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

प्रविंद्र हत्याकाण्ड के खुलासे के सम्बन्ध में एसएसपी व एसपी देहात ने थाना जानी व सर्विलान्स टीम गठित कर हत्यारोपियों की तलाश प्रारम्भ की। प्रथम दृष्टया प्रकाश में आया कि गाँव में तीन अज्ञात व्यक्तों के द्वारा गाँव मे प्रविन्द्र के सम्बन्ध में पूछा गया था तथा घटनास्थल के पास भी उक्त नम्बरों की लोकेशन प्राप्त होने व उक्त नम्बरों की वार्ता मृतक की सास बबली पत्नी वीरेन्द्र निवासी सल्ला खेडी थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर से बराबर वार्ता होने तथा मृतक की सास बबली की मृतक की पत्नी नीतू से भी वार्ता होने पर सीडीआर निकवाई गई। जिससे मृतक की पत्नी नीतू से उपरोक्त सम्बन्ध में पूछा गया तो प्रारम्भ में मृतक की पत्नी नीतू के द्वारा आनाकानी की

लेकिन तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सख्ती से पूछताछ की गयी तो मृतक की पत्नी द्वारा बताया गया कि मृतक प्रविन्द्र जादूटोना का काम करता था। जिसका आस पास के गांवों में भी आना जाना था । जिस कारण कई महिलाओं का उसके पास आना जाना था। जिनके मृतक प्रविन्द्र से अवैध सम्बन्ध हो गये थे

मृतक अपनी पत्नी के सामने ही उनके साथ सम्बन्ध बनाता था पत्नी नीतू से विडियो बनवाता था। पत्नी नीतू द्वारा विरोध किये जाने पर मृतक अपनी पत्नी नीतू के साथ अमानवीय व्यवहार करता था । मृतक के उक्त व्यवहार के कारण मृतक की पत्नी लगभग दो वर्ष पहले मृतक को छोडकर अपने मायके चली गयी थी।

वह दो माह पहले ही अपने मायके से मृतक प्रविन्द्र के साथ रहने के लिये आयी थी। लेकिन मृतक के व्यवहार मे कोई परिवर्तन न होने तथा मृतक के द्वारा और अधिक उत्पीडिन से तंग आकर मृतक की पत्नी  नीतू के द्वारा अपनी यथास्थिति से अपनी माता बबली को बताई कि मुझे प्रविन्द्र से अपनी जान छुटानी है या तो इसको मरवा दो नहीं तो मैं अपनी जान दे दूँगी। इस पर बबली द्वारा प्रविन्द्र को मारने की बात रिश्ते के भांजे शुभम तोमर पुत्र ओमपाल नि0 बडका रोड बडौत थाना बडौत जनपद बागपत से एक लाख रुपये में की गयी।

जिसके सम्बन्ध में मृतक की सास बबली से पूछताछ की गई तो बबली द्वारा बताया कि उसका दामाद बेटी के साथ शादी के बाद से ही अमानवीय व्यवहार करता आ रहा है। जिस कारण उसकी बेटी काफी दुखी थी। इस कारण उसने अपने दामाद प्रविन्द्र को मरवाने के लिये अपने रिश्ते के भांजे शुभम तोमर पुत्र ओमपाल नि0 बडका रोड बडौत थाना बडौत जनपद बागपत से एक लाख रुपये में बात की। शुभम ने अपने दो दोस्त  आकाश सिंह पुत्र जयवीर सिह,  विनीत पुत्र देवसिंह निवासीगण सादतपुर जोनमाना थाना बडौत जिला बागपत के साथ मिलकर हत्या करने की बात की।

घटना से पहले शुभम अपने दोस्तों के साथ गाँव टीकरी में आकर रेकी भी करके गया था। लेकिन अवसर न मिलने के कारण हत्या नहीं कर पाये थे। दिनांक 4 अगस्त को शुभम अपने दोनों साथियों के साथ बेटी के ससुराल गये और शुभम के द्वारा फोन करने पर अपनी बेटी से पूछकर प्रविन्द्र की लोकेशन शुमभ को बतायी थी। शुभम ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रविन्द्र की हत्या कर दी।

इस पर शुभम उपरोक्त व उसके दोस्त आकाश सिंह व विनीत सिंह से पूछताछ की गयी तो तीनों ने प्रविन्द्र की हत्या एक लाख रुपये मे स्वीकार करते हुये बताया कि पहले हम तीनों लोगों ने बतायी गयी लोकेशन पर शराब पी तथा जब प्रविन्द्र खेत पर आया तो हमने प्रविन्द्र से गाँव नेक जाने का रास्ता पूछने के बहाने उसे पहले गोली मारी फिर उस पर चाकू से प्रहार किया।

उपरोक्त घटना करने के बाद हम लोग अपने गाँव चले गये थे। गिरफ्तार लोगों में नीतू पत्नी प्रविन्द्र निवासी टीकरी थाना जानी जनपद मेरठ, बबली पत्नी वीरेन्द्र निवासी सल्ला खेडी थाना तितावी मु0नगर,शुभम पुत्र ओमपाल निवासी बडका रोड इदारा मस्जिद के पास थाना बडौत जनपद बागपत,आकाश सिंह पुत्र जयवीर सिह निवासी  सादतपुर जोनमाना थाना बडौत जिला बागपत,विनीत पुत्र देवसिंह निवासी  सादतपुर जोनमाना थाना बडौत जिला बागपत हैं

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20594 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =