Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आई0आई0ए0 ने केन्द्रीय मंत्री व प्रबंध निदेशक PVVNL को औद्योगिक इकाईयों की समस्याओं से अवगत कराया

केन्द्रीय मंत्री डा0संजीव बालियान जी की अध्यक्षता में प्रबंध निदेशक,पी0वि0वि0एन0एल0के साथ आई0आई0ए0 के प्रयास से एक वेबिनार आयोजित की गयी। जिसमें औद्योगिक इकाईयों में बिजली की ट्रिपिंग व अन्य समस्याओं को रखा गया।

वेबिनार का शुभारम्भ चैप्टर चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल  द्वारा माननीय केन्द्रीय मंत्री , प्रबंध निदेषक,पी0वि0वि0एन0एल0 एवं उपस्थित सभी अधिकारियों का स्वागत करके किया।आई0आई0ए0 मुजफ्फरनगर के चैप्टर चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल ने  केन्द्रीय मंत्री डा0संजीव बालियान व प्रबंध निदेशक,पी0वि0वि0एन0एल0 को औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर,जौली रोड,भोपा रोड,जानसठ रोड स्थित औद्योगिक इकाईयों की समस्याओं से अवगत कराया।

उन्होने बिजली के फिक्स चार्ज को माफ किया जाना,बिलों पर जमा जी0एस0टी0 इकाई के जी0एस0टी0 पोर्टल पर प्रदशित न होना आदि समस्याऐं भी रखी। पंकज अग्रवाल ने प्रबंध निदेशक को बताया कि बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में 100 के लगभग इकाईया कार्यरत है।

इस क्षेत्र को पहले नरा बिजली घर से बिजली मिलती थी जिसे अब 14 किमी दूर पुरा बिजलीघर से जोड दिया गया है ट्रिपिंग आने पर पुरी लाईन को विभाग द्वारा चैक करना पडता है जिस कारण घण्टों तक लाईन बन्द रहती है

जिस कारण यहॉ स्थित इकाईयों को भारी नुकसान उठाना पड रहा है। इसे पुनः नरा बिजलीघर से जोडने का अनुरोध किया गया। उन्होने भोपा रोड स्थित इकाई सप्तम डैकोर प्रा0लि0,तिरूपति बालाजी फाईबर्स,सिल्वटोन पेपर्स लि0,मीनू पेपर मिल्स प्रा0लि0एवं पारिजात पेपर मिल्स लि0 व जौली रोड स्थित दिशा इण्डस्ट्रीज,कृष्णांचल पल्प पेपर व गैलेक्सी पेपर प्रा0लि0 की बिजली ट्रिपिंग की समस्याओं से भी प्रबन्ध निदेशक महोदय को अवगत कराया

जिन्हे उनके द्वारा नोट भी किया गया। सभी समस्याओं को सुनने के उपरान्त प्रबंध निदेशक,पी0वि0वि0एन0एल0 ने अधीक्षण अभियन्ता ग्रामीण से इन सभी समस्याओं की जानकारी ली और उन्हे निर्देषित किया कि जो भी समस्याऐं बतायी गयी है उन्हे तत्काल निस्तारित किया जाये और यदि मेरे स्तर की है तो उन्हे मुझे भेजा जाये जिससे कि सभी समस्याओं का निस्तारण हो सके। प्रबंध निदेशक,पी0वि0वि0एन0एल0 ने अगले 15 दिन में मु0नगर आकर इन सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए एक बैठक आई0आई0ए0 के साथ करने पर भी अपनी ई़च्छा जतायी।

केन्द्रीय मंत्री डा0. संजीव बालियान ने आई0आई0ए0 व उद्यमियों द्वारा बतायी गयी सभी समस्याओं के निस्तारण हेतु जिले के सभी अधिकारियों को आदेशित किया कि जब इकाईयां आपके विभाग के बिल,रेवेन्यू सही समय पर दे रही है तो उन्हे इन सभी समस्याओं का सामना क्यों करना पड रहा है।

आप सभी गम्भीरता पूर्वक इनका तत्काल निस्तारण करें अन्यथा गम्भीर परिणाम भुगतना पडेगा। वे जिले के औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है ताकि जिले में औद्योगिक माहौल बन सके।

वेबिनार के अन्त में चैप्टर चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने माननीय मंत्री,प्रबन्ध निदेशक व सभी अधिकारियों का आभार वक्त किया और आशा व्यक्त की कि माननीय मंत्री जी निर्देषन में बिजली की सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण होगा।

बेबिनार के दौरान सर्वश्री अष्वनी खण्डेलवाल,कुश पुरी,मनीष जैन,नीरज केडिया,मनीष भाटिया,नवीन जैन,अरविन्द मित्तल,संजीव मित्तल,राम नारायण गर्ग,जे.के.मित्तल,प्रतीक भाटिया,सुधीर अग्रवाल,धर्मेन्द्र वत्स,पंकज मोहन गर्ग,तुषार जैन आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + sixteen =