स्वास्थ्य

Varanasi के बीएचयू में आईसीयू फुल, रोज भर्ती हो रहे हैं पीड़ित बच्चे

Varanasi के बीएचयू अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में इस समय 26 बच्चे ऑक्सीजन पर हैं। आईसीयू और सामान्य वार्ड फुल हो गए हैं। बीएचयू के पीडियाट्रिक विभाग की इमरजेंसी में प्रतिदिन 50 से 60 बच्चे पहुंच रहे हैं। 10 दिन पहले तक मात्र 25 से 30 बच्चे ही इमरजेंसी में पहुंच रहे थे। औसतन चार से पांच डायरिया पीड़ित बच्चे रोज भर्ती हो रहे हैं।

कोरोना संक्रमण के बीच इन दिनों डायरिया, खांसी, जुकाम, मलेरिया, पीलिया, निमोनिया और वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ा है। एक बच्चा डेंगू से भी पीड़ित है। अधिकतर बच्चे खांसी, जुकाम वायरल फीवर और उल्टी दस्त की बीमारी वाले आ रहे हैं। डॉक्टरों का मानना है कि गर्मी के कारण बच्चों को डायरिया हो रहा है। पीडियाट्रिक विभाग के आईसीयू में आठ, एचडीयू में आठ बेड है। दोनों फुल हैं। 10 बेड पर अतिरिक्त ऑक्सीजन सपोर्ट पर बच्चे हैं।

प्रो. राजनीति प्रसाद, अध्यक्ष पीडियाट्रिक विभाग, बीएचयू बताते हैं कि बरसात में बच्चों के लिए ज्यादा खतरा रहता है। इमरजेंसी में मरीज बढ़ गए हैं। माता पिता अपने बच्चों को शुद्ध पानी पीने को दें। मच्छरदानी में बच्चे को सुलाएं। बच्चों को बासी भोजन न दें। बच्चों को जरा सी परेशानी पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।

डॉ. एसपी सिंह, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ, मंडलीय अस्पताल ने बताया कि मौसम के परिवर्तन होते ही नमी बढ़ जाती है। इस कारण वायरस बैक्टिरिया फंगस एक्टिव हो जाते हैं। मंडलीय अस्पताल में इस समय बीमार बच्चों की संख्या दोगुना हो गई है।

डॉ. केके ओझा, अध्यक्ष, इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स बताते हैं कि इस समय वायरल फीवर के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। घर में अगर किसी को फ्लू है तो पूरा परिवार में चपेट में आ रहा है। हालांकि बच्चे गंभीर नहीं हो रहे हैं। इस समय बच्चों को बाहर को भीड़-भाड़ से बचाएं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20649 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − 4 =