वैश्विक

ईरानी लड़ाकू जहाज समुद्र में कोई भी हरकत करें तो उन्हें मार गिराओ- ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब अमेरिकी नौसेना को निर्देश दिए हैं कि अगर ईरानी लड़ाकू जहाज समुद्र में कोई भी हरकत करें तो उन्हें मार गिराओ।आदेश ऐसे वक्त आया है जब पिछले हफ्ते फारस की खाड़ी में अमेरिका के एक युद्धपोत को 11 ईरानी लड़ाकू जहाजों ने घेर लिया था।

अमेरिकी नौसेना ने इसे खतरनाक और भड़काने वाला करार दिया था। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘मैंने नौसेना को निर्देश दिया है कि अगर समुद्र में हमारे जहाजों को परेशान किया जाता है तो सभी ईरानी गनबोट को शूट कर नष्ट कर दें।

युद्धपोत को घेरने वाले जहाज ईरान के रिवॉन्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प के थे, जिसे अमेरिका आतंकी समूह मानता है। अमेरिका का दावा है कि इन जहाजों ने युद्धपोत को उस वक्त घेरा जब वह अंतरराष्ट्रीय अमेरिकी सीमा में थे।

अमेरिका और ईरान के बीच इस साल की शुरुआत से ही तनाव गरमाया है। अमेरिका ने 3 जनवरी को ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी को हवाई हमले में मार गिराया था।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + twenty =