Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हाईवे किनारे जंगल में चल रही थी तमंचा फैक्ट्री पुलिस ने डाली रेड 

हाईवे किनारे जंगल में चल रही थी तमंचा फैक्ट्री पुलिस ने डाली रेड3 7 | 
एक इनामी बदमाश सहित भारी मात्रा में बने अधबने हथियारों के जखीरें सहित काफी कारतूस व् एक बाईक भी बरामद
मुज़फ्फरनगर। जनपद मु नगर की थाना नई मंडी पुलिस और बदमाशों में हुई फिर मुठभेड़ । मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक इनामी बदमाश फिर हुआ लँगड़ा , जंगल में बनी ट्यूबवेल में बदमाश बना रहे थे अवैध हथियार , मुखबिर खास की सूचना पर दिन निकलते ही पुलिस ने डाली रेड पुलिस की रेड से बदमाशों में मचा हड़कंप , बदमाशों ने पुलिस टीम पर किए फायर पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्यवाही में चलाई गोली , जिसके चलते एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी और बदमाश वहीं गिर पड़ा जबकि उसका एक साथी मोके से फरार होने में कामयाब रहा है जिसकी तलाश में पुलिस ने जंगल की घन्टों खाक छानी लेकिन सफलता नही मिली। थानां नई मंडी प्रभारी संतोष कुमार सिंह व उनकी पुलिस टीम के दमदार एवं अपनी जान कि परवाह ना करने वाली टीम में शामिल एस एस आई मदन सिंह बिष्ठ, गांधी नगर चौकी इंचार्ज अजय कुमार व बागों वाली चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह एवं कूकड़ा चौकी इंचार्ज करण नागर,सुखबीर सिंह टीपी नगर ने’ ’हिस्ट्रीशीटर व १५००० हजारी इनामी बदमाश तनवीर को मुठभेड़ के दौरान किया लंगड़ा’। इसी के साथ मौत का साजो सामान बना रही अवैध असलाह फैक्ट्री का भी किया भंडाफोड़’।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के प्रभावी निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल अंतिल , सी ओ नई मंडी योगेंद्र सिंह के नेतृत्वो में थाना नई मंडी पुलिस बेहतर गुड वर्क को अंजाम देने में लगी हुई है। बता दे थानां नई मंडी पुलिस की अब तक की तीसरी पुलिस मुठभेड़ में एक ओर शातिर इनामी बदमाश को पुलिस ने लँगड़ा किया है। तो वही जंगल में बनी ट्यूबवेल पर अवैध असलाह फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ करते हुए मौत का साजो सामान भी बरामद किया है । पकड़ा गया बदमाश शातिर किस्म का बताया जा रहा है जोकि रुपये १५ हजारी होने के साथ ही दो दर्जन से अधिक मामलों में वांछित चल रहा था । पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए बदमाश ने अपना नाम तनवीर पुत्र फतेहदीन निवासी भनवाड़ा बताया हैं। पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एस एस पी सुधीर कुमार सिंह भी घटना स्थल पर पहुँच गए थे और मामले की जानकारी हासिल कर बदमाश को पकड़ने वाली पुलिस टीम की पीठ भी थप थपाई ।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + five =