Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नई मंडी थाना क्षेत्र के द्वारिकापुरी में बुजुर्ग दम्पति से दिनदहाड़े ठगी, हडकंप मचा

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के मौहल्ला द्वारिकापुरी में आज दिनदहाड़े सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त इंजीनियर त्रिलोक चंद अग्रवाल के घर अज्ञात युवकों ने की आभूषण साफ करने के बहाने ठगी करने की घटना से हडकंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि नशा सुंघाकर बुजुर्ग दम्पति से ठगी की गई है।

नई मंडी थाना क्षेत्र के द्वारिका पुरी में बुजुर्ग फॅमिली को बेहोश कर सोने के जेवरात लूट करने वाले गैस कनेक्शन की जांच करने के बहाने घर में घुसे थे. बुजुर्ग दम्पति ने दरवाजा खोल दिया फिर उन्होने घटना कर दी. मोके पर इंचार्ज ज्ञानेंद्र द्वारा बुजुर्ग दम्पत्ति को एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भिजवाया औऱ जांच प्रारम्भ की.

दोनों बुजुर्गों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने लाखों रुपए के कीमत के आभूषणों की बुजुर्ग दम्पति से ठगी की है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 2 =